Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*नुक्कड़-नाटक के जरिए कुपोषण के प्रति किया जागरूक*

*जश्न-ए-सुपोषण’ की टीम ने पूरे शहर व मेले में लोगों को जगाया*

बलिया: जिला कार्यक्रम अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग (आईएएस) के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक की ‘जश्न-ए-सुपोषण’ की टीम ने पूरे शहर व ददरी मेले में नाटक प्रस्तुत कर कुपोषण के प्रति जागरूक किया। दर्जनों जगहों पर रुक-रुककर नाटक के जरिए एनीमिया के लक्षण व बचाव के तरीकों को भी बताया। टीडी कालेज चौराहे से शुरू हुए नाटक को डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह व डीपीओ अन्नपूर्णा गर्ग समेत सैकड़ों आम लोगों ने देखा। डीएम श्री शाही ने ऐसे नाटक को हमेशा लोगों के बीच कराते रहने के निर्देश दिए। वहीं सीडीओ ने भी इसे सुंदर प्रदर्शन बताया।
टीडी कालेज चौराहे पर जैसे ही नुक्कड़-नाटक शुरू हुआ, कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कलाकारों ने निःशुल्क टीकाकरण, पोषाहार वितरण, गर्भवती माताओं और बच्चों के देखभाल के तरीके को नाटक के जरिए समझाया। कुपोषित बच्चों को ठीक करने की मुहिम की जानकारी दी। बच्चों को पहला दूध माता का ही पिलाने और छह महीने बाद ही बाहरी आहार देने के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया। शौचालय बनवाने और शौच के लिए उसका ही प्रयोग कर अनेकों बीमारियों से बचने की बात समझाई। नाटक के बाद कलाकारों ने वहां मौजूद युवाओं और मां-बहनों से कुपोषण से जुड़े सवाल कर पूरी जानकारी होने के प्रति आश्वस्त हुए। साथ ही कुपोषण से जुड़ी लोगों की भ्रांतियों को भी दूर किया। कार्यक्रम के अंत में डीएम, सीडीओ व वहां मौजूद हर किसी ने इसे जनांदोलन का रूप देने के लिए हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर सीडीपीओ व सुपरवाइजर के साथ भारत प्रेरक मंच के मनोज सोनकर, प्राशि संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि थे।

*आज (बुधवार) को भी मेले में होता रहेगा कार्यक्रम*

यह कार्यक्रम आईसीडीएस विभाग और स्वस्थ भारत प्रेरक टीम के 12 जनपदों से आए कलाकारों के सहयोग से कराया जा रहा है। यह नुक्कड़-नाटक आज (बुधवार) को भी ददरी मेले में होता रहेगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...