ग्वालियर – दानाओली,भीड़भाड़ भरे क्षेत्र में सोमवार 3.30 बजे निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड राकेश उर्फ अक्कू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी 12 बाेर की बंदूक से एक के बाद एक तीन गाेलियां चलाईं और हिस्ट्रीशीटर कबीर उर्फ रवि तोमर निवासी लक्ष्मीगंज की हत्या कर दी। फायरिंग में कबीर का एक दोस्त और दो राहगीर भी छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घटना का कारण स्मैक का नशा है। राकेश का भतीजा भूपेंद्र स्मैक बेचने के साथ उसका नशा करता है। कबीर भी स्मैक का नशा करने का आदी था और अपने दोस्त बालेंदु के साथ अक्सर भूपेंद्र के घर नशा करने के लिए आता था।
सोमवार दोपहर भी कबीर और बालेंदु भूपेंद्र के घर गए थे। दोनों को भूपेंद्र से रुपए लेने थे, वह घर में घुसे तो लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। दोनों ने भूपेंद्र की मारपीट की और जब राकेश उसे बचाने आया तो उससे भी उलझ गए। गुस्से में राकेश अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और गोलियां चलाता हुआ वह इन दोनों के पीछे दौड़ा। दोनों को टारगेट कर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। एक गाेली कबीर के सिर में लगी, जिससे उसकी माैत हाे गई। घटना के बाद आरोपी बाइक से भाग निकला।
00000000
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal