ग्वालियर -पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रेलवे स्टेशन पर अगवानी करने पहुंचे खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनकी चरण वंदना की। मीडिया के कैमरों में कैद होने के बाद प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि वह ज्योतिरादित्यसिंधिया के सिपाही हैं और उनके लिए यह गर्व की बात है। जबकि जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गाड़ी में बिठाकर प्रद्युम्न सिंह को इसके लिए डांटा। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह गलत है। मैं इसके खिलाफ हूं।
एक दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए थे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शताब्दी एक्सप्रेस से एक दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए। उनकी अगवानी के लिए स्टेशन पर मंत्री, विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में पहुंचे थे। सिंधिया के ट्रेन से उतरते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसी स्वागत कर सिंधिया के पैर छू रहे थे। इसी बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी स्वागत करने आए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से सिंधिया के पैरों में दंडवत प्रणाम किया।
प्रद्युम्न सिंह तोमर बोले- मेरे लिए गौरव की बात
प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री बनने के बाद भी हर बार सिंधिया के पैर छूते हैं। मंत्री बनने से पहले भी सिंधिया को दंडवत भी कर चुके हैं। मीडिया के सवाल करने पर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सहजता के साथ सिंधिया के पैर छूने की बात करते हुए कहा कि मैं उनका सिपाही हूं और मेरे लिए यह गौरव की बात है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal