ग्वालियर- तिल्ली फैक्ट्रियों की याद जिला प्रशासन व फूड सेफ्टी टीम को फिर आ गई। 51 दिन पहले एक तिल्ली फैक्ट्री पर कार्रवाई कर जिला प्रशासन ने शेष सभी फैक्ट्रियों को होल्ड कर दिया था। शुक्रवार को गिरवाई स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी तिल्ली फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी टीम पहुंची और यहां प्रोसेस हो रही तिली का सैंपल लिया। इसके अलावा परिसर में तिल्ली धुलाई का काम चलता मिला और तिली धुलाई से निकलने वाले गंदे पानी के प्रोसेस के लिए कोई प्लांट भी मौके पर नहीं चलता पाया गया। वहीं भोपाल से 39 नमूनों की जांच रिपोर्ट लंबे समय बाद आई जिसमें 20 सैंपल फेल आए और 18 पास हुए हैं। गिरवाई स्थित थोक आतिशबाजी मार्केट के आगे ही संतोष वाधवानी की तिल्ली फैक्ट्री है। दोपहर फूड एंड सेफ्टी टीम अधिकारी लोकेंद्र सिंह और लखनलाल कोरी यहां पहुंचे और फैक्ट्री का जायजा लिया। फैक्ट्री परिसर में तिल्ली की धुलाई मजदूरों और मशीनों के माध्यम से की जा रही थी।
तिल्ली की धुलाई से निकलने वाले गंदे पानी के निस्तारण की यहां कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। ज्ञात रहे कि इससे पहले एसडीएम पुष्पा पुषाम ने 51 दिन पहले गिरवाई स्थित तिल्ली फैक्ट्री पर कार्रवाई की थी जिसमें सैंपलिंग के साथ सीलिंग की कार्रवाई भी की गई थी।
यहां भी हुई सैंपलिंग
फूड सेफ्टी टीम के अधिकारी सतीश शर्मा व उनकी टीम ने मधुराम स्वीट्स एंड स्नैक्स यूनिवर्सिटी रोड के यहां से मावा बर्फी का सैंपल लिया। सैंपलिंग के साथ ही परिसर का निरीक्षण भी किया गया और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
इन खाद्य पदार्थों की सैंपल रिपोर्ट
फर्म का नाम खाद्य पदार्थ क्या निकला
1-ग्वालियर गृह उद्योग,दानाओली धनिया पाउडर असुरक्षित मिथ्याछाप
2-श्रीवैष्णो फूड प्रोडक्ट महाराजपुरा गुड मॉर्निंग ब्रेड मिथ्याछाप
3-ग्वालियर गृह उद्योग,दानाओली पिसी हुई भूसी अपद्रव्य
4-विजय स्टोर्स दौलतगंज ऑइल ओरेंज कलर अपद्रव्य
5-जयभोले मिष्ठान भंडार,थाटीपुर गुलाब जामुन मिथ्याछाप
6-जयसांई बाबा ऑयल मिल,डबरा सरसों तेल सेल प्रतिबंधित
7-श्रीनाथ ऑयल मिल,डबरा सरसों तेल लूज सेल प्रतिबंधित
8-सांई इंटरप्राइजेज,मुरार श्रीजी ब्रांड हल्दी असुरक्षित
9-राधेकृष्ण फूड प्रोडक्ट,एबी रोड शुगर वाइल्ड कंफेक्शनरी मिथ्याछाप
10-किंग्स कंफेशनरी,गिरवाई बिस्किट अवमानक
11-किंग्स कंफेशनरी गिरवाई जूजू लॉलीपॉप मिथ्याछाप
12-किंग्स कंफेक्शनरी गिरवाई जूजू चॉकलेट कप मिथ्याछाप
13-पाल डेयरी,कुम्हरपुरा मुरार मिश्रित दूध अवमानक
14-दूध टैंकर क्रंएमपी07 जीए 3222 मिश्रित दूध अवमानक
15-किसान डेयरी,नर्मदा कॉलोनी पनीर अवमानक
16-किसान डेयरी,नर्मदा कॉलोनी गाय दूध अवमानक
17-केशलचू फूड लिंक,गिरवाई कुल्फी पॉप मिथ्याछाप
18-आनंद मिष्ठान भंडार,मुरार पेठा मिथ्याछाप
19-विजय स्टोर्स,दौलतगंज औरामाइन कलर अपद्रव्य
20-श्रीकृष्ण डेयरी,गरम सडक गाय भैंस का दूध मानक
21-पाल डेयरी,मुरार पनीर मानक
22-कृष्णा फूड प्रोडक्ट गिरवाई काजू बटर,टॉफी मानक
23-न्यू शीतला डेयरी,मुरार घी मानक
24-न्यू शीतला डेयरी मुरार पनीर मानक
25-न्यू शीतला डेयरी,मुरार दूध मानक
26-घनश्याम ऑयल मिल,डबरा सरसों तेल मानक
27-सीपी इंडस्ट्रीज महारापुरा वेज ऑयल मानक
28-सीपी बंसल प्रालि,पिंटो पार्क आटा मानक
29-सीपी बंसल प्रालि पिंटो पार्क मैदा मानक
30-जय महाकाल फूड प्रोडक्ट गिरवाई टॉफियां मानक
31-शान शौकत शिंदे की छावनी मूंगदाल बर्फी मानक
32-सांईनाथ फूड प्रोडक्ट गिरवाई लिक्विड ग्लूकोज मानक
33-सांई नाथ फूड प्रोडक्ट गिरवाई फू्रट बॉल मानक
34-सतनाम फूड प्रोडक्ट गिरवाई टॉफी मानक
35-राजस्थान ट्रेडर्स दाल बाजार राजश्री पान मसाला मानक
36-बीके प्रोडक्ट गिरवाई स्पाइसी मिक्स मसाला मानक
37-मां गायत्री डेयरी फार्म,घाटीगांव आईस कैंडी मानक
38-राधेकृष्ण फूड प्रोडक्ट गिरवाई फूड कलर,जिन लूज मानक
भोपाल से 39 नमूनों की जांच रिपोर्ट आईजिसमें 20 सैंपल फेल आए 18 हुए पास
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal