मुंबई -हिन्दी फिल्म तकदीरवाला में अभिनेता कादर खान ने यमराज की भूमिका को भूलोक में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, लेकिन रियल लाइफ में यमराज की मौजूदगी एक खास कारण है।
दरअसल रेल पटरियां पार करते हुए मुंबई में रोजाना औसतन करीब 10 लोग अपनी जान गवांते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए पश्चिम रेलवे ने अनोखी पहल की। रेलवे ने जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं, ऐसी जगहों पर यमराज की वेशभूषा में महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया है। ये जवान लोगों को पटरियां पर करते हुए पकड़ते है और ऐसा आगे न करने की चेतावनी देतें है।
पहले चरण में तीन दिनों तक यह मुहिम चली जिसमें यमराज बने जवानों ने रेल पटरियां पर करते 118 लोगों को पकड़ा इनमें से 68 लोगों पर जुर्माना लगाया गया जबकि भविष्य में गलती न दोहराने का वादा करने वाले 50 यात्रियों को छोड़ दिया गया। मुहिम के तहत महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान छह से आठ नवंबर तक यानी तीन दिनों तक पटरियों के आसपास तैनात रहतें। जवानों के लिए किराये पर यमराज के ड्रेस लिए गए थे। यमराज की वेशभूषा में तैनात जवानों के हाथ में गदा भी रहती थी। ड्रेस और गदा के लिए एक दिन का 500 रुपये किराया देना पड़ता था।
रेल हादसों के चलते मुंबई में पिछले साल 2981 लोगों की मौत हुई थी। इसमें से 1619 लोगों ने रेल पटरियां पार करने के दौरान अपनी जान गवाई। इस साल भी सितंबर महीने तक 575 लोग पटरी पार करते वक़्त हादसे का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 480 लोगों की जान चली गई जबकि 95 बुरी तरह जख्मी हुए। इसीलिए रेलवे जागरूकता के जरिए इन हादसों को रोकने की कोशिश कर रही है। मुहिम की सफलता को देखते हुए अगले महीने फिर यमराज को पटरियों किनारे तैनात करने का फैसला किया गया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal