Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

परिवहन अफसरों की मिलीभगत – परिवहन कार्यालय में दलाल को बाबू का प्रभार

ग्वालियर-
सिरोल स्थित परिवहन कार्यालय में एक दिन में टैक्स, परमिट, ट्रंासफर से संबधित 100 से अिधक मामले आते हैं। वाहन की नोटशीट लिखने से लेकर सभी कार्य दलालों द्वारा ही किए जा रहे हैं। अफसर की सीट पर बैठे व्यक्ति को देखकर प्रथम दृष्टया यह पता ही नहीं चलता कि वह दलाल है। जब एमपी सिंह यहां पर परिवहन अधिकारी के रूप में आए थे, तब उन्होंने एक पत्र जारी किया था जिसमें लिखा था कि ऐसा मेरी जानकारी में आया है कि यहां पर नोटशीट प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा लिखी जा रही है। यह गलत है, इस पर रोक लगाना चाहिए। इस आदेश के बाद नागरिकों को लगा था कि शायद दलालराज खत्म हो जाएगा। शुरुआत के कुछ दिन इस आदेश का खाैफ रहा लेकिन कुछ ही दिनों बाद कार्यालय अपने पुराने ढर्रे पर लौट आया। कुछ नागरिकों की शिकायत पर जब डीबी स्टार ने आरटीओ कार्यालय का जायजा लिया तो आधा दर्जन से अिधक दलाल अफसरों की सीट पर काम करते हुए मिले। जब इस संबंध में आरटीओ एमपी सिंह से बात की गई तो उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 
भरत यादव
 
काम : आरटीओ के बाबू ख्यालीराम की सीट पर बैठकर ये बसों के टैक्सेशन से संबंधित नोटशीट तैयार करते हैं। वाहन का पूरा हिसाब किताब इन्हीं के पास रहता है।
 
आरटीओ ने बैठाया है यहां
 
मेरी नियुक्ति स्मार्ट चिप कंपनी में हुई है। मुझे तो यहां आरटीओ ने काम करने के लिए बैठाया है। भरत यादव, स्मार्ट चिप
 
मैं इसे चेक कराऊंगा
 
परिवहन कार्यालय में किसी बाहरी व्यक्ति को ऑफिस का काम करने की इजाजत नहीं है। यदि वहां ऐसा हो रहा है, तो गलत है। मैं इसे चेक कराऊंगा, औरउनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। बी मधुकुमार, परिवहन आयुक्त
 
रोशन खान
 
काम : ये हैवी व्हीकल जैसे ट्रक, बस, डंपर की फाइलें तैयार करते हैं। वाहन से संबंधित लिखापढ़ी का जिम्मा इन्हीं का है। ये भी ख्यालीराम के लिए काम करते हैं।
 
मैं यहां नहीं करता काम
 
मैं कोई नोटशीट नहीं लिखता न ही वहां पर काम करता हूं। मैं तो एजेंट हूं अपना काम करता हूं। रोशन खान, एजेंट
 
बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकता काम
 
बंटी शर्मा
 
काम : ये ऑटो के नए व रिन्युअल परमिट की नोटशीट तैयार करके उसकी जानकारी अधिकारियों को देते हैं। ये हमेशा जगदीश राजौरिया की सीट पर बैठते हैं।
 
बाबू कहते हैं, वह करता हूं
 
मैं किसी से सीधे नहीं मिलता। मैं तो अपने काम से जाता हूं। इसके अलावा वहां के बाबू जो कहते हैं वह करता हूं। बंटी शर्मा, एजेंट
 
किसी बाहरी व्यक्ति को ऑफिस का काम करने की इजाजत नहीं है। पहले भी मैंने आदेश दिया था कि कोई बाहरी व्यक्ति नोटशीट नहीं लिखेगा। मैं इसको दिखवाऊंगा अगर कोई लिख रहा है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। एमपी सिंह, आरटीओ
 
जीतू माथुर
 
काम : ये पुरानी कार-जीप के ट्रांसफर, फाइनेंस काटना, एनओसी व अन्य काम की नोटशीट तैयार करते हैं। ये डीएन वाजपेयी का काम संभालते हैं।
 
अपने काम से आता हूं यहां
 
मैं यहां कोई सरकारी काम करने नहीं आता। मैं एजेंट हूं और अपने काम के लिए ही आता हूं। जीतू माथुर, एजेंट
 
अफसरों से सीधे संपर्क: आरटीओ में सक्रिय दलालों की पकड़ अफसरों पर बाबूओं से ज्यादा रहती है। ये दलाल अफसर से मिलकर आसानी से काम करा देते हैं। यही कारण है कि यहां आने वाले लोग सरकारी कर्मचारियों की जगह इन बाबूओं को ही पकड़ते हैं।
 
राजेश शर्मा
 
काम : ये दो पहिया वाहनों संबंधित सभी कार्य देखते हैं। वाहन की नोटशीट तैयार करना इनका ही काम है। ये सुरेंद्र माहौर के लिए काम करते हैं।
 
सरकारी काम नहीं करता
 
मैं कोई सरकारी काम नहीं करता। मैं केवल वहां पर आने वाले पुराना परमिटों को उनके फाइल में लगाता हूं। राजेश शर्मा, एजेंट

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...