ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 30 वार्ड राजीव चौक (माजन मोड़) नवानगर रोड अभी हाल ही में कुछ महीने पूर्व में नाला निर्माण के दौरान एक बिजली का खम्भा जड़ से उखड़कर बने मकान के सहारे लगभग एक माह से अड़ा हुआ है और वही बना नाला खुला हुआ पड़ा है ।

वही स्थानीय बताते है कि कभी भी बिजली का खम्भा गिरने से बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसमें उक्त खम्भो में दर्जनों घरों के कनेक्शन धारी दरवाजे पर नाला खुला पड़ा हैं जिसमे नपानि सिंगरौली प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि बड़ी हादसा होने की संभावना बनी हुई है जिससे स्थानीयों ने माँग है कि समय रहते उक्त खंभे को सुदृढ़ कराया जाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal