हिम्मत समाचार//मध्यप्रदेश// छत्तीसगढ़
सारा सच हिम्मत के साथ आरपी सोनी
HS-NEWS/ सिंगरौली :-जिले के चितरंगी विकास खंड समन्वय लगनधारी यादव द्वारा 514 प्राथमिक एवं 162 माध्यमिक विद्यालयो में अध्ययन रात छात्र छात्राओं के मध्यान भोजन में डाका डलवाने के साथ मानसिक विकलांग बनाने में शिक्षकों का जम के सहयोग किया जा रहा है।

बता दे कर्थुआ संकुल क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय धानी में पदस्थ शिक्षक अशोक मिश्रा प्रधानाध्यापक वर्ष 1993 पदस्थ हो कर स्थानीय शिक्षक संतोष पाठक के घर में रह दोनों अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मकान मालकिन एवं पत्नी गीता पाठक का नाम BPL मे जुड़वा कर वर्ष 2007 में गीतांजलि स्व सहायता समूह का गठन कर माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाडी केंद्र धानी में समूह के कार्य लेखा जोखा फर्जी छात्र उपस्थिति में व्यस्त रहते हैं।

जिन दोनों शिक्षकों के कारण छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित होने के साथ शासन द्वारा प्रदाय पौष्टिक मध्यान भोजन से कई वर्षों से वंचित हो रहे हैं जहां हाल ही में जांच करने पहुंचे BRC से छात्राए शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कही मास्टर पढ़ाते नहीं और अंकसूची का 20/- के साथ 2 किलो घी मांगते हैं जिस बात से भ्रष्टाचारी रिश्वतखोर BRC एल डी यादव जो 500/- से 5000/- का खुद रिश्वत माग कर रहा हो गंभीर कैसे हो सकता है जांच वीडियो में देखिए कैसे मुस्कुराते हुए जानकारी जुटाते शिक्षक को स्वयं घी देने की बात कह रहे हैं।
वही कामरेड उर्मिला मध्यान भोजन एवं रसोईया संघर्ष समिति संयोजक द्वारा बताया गया कि प्रदेश के कई जिलों में मेरे द्वारा सर्वे किया गया जहां प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के 50% शिक्षक अपने शैक्षणिक कार्य मुख्य दायित्व को छोड़कर महिला स्व हायता समूह गठित कर समूह के कार्य लेखा-जोखा फर्जी छात्र उपस्थिति में व्यस्त हैं जिस कारण गरीब छात्र छात्राओं का बड़ा तबका पौष्टिक भोजन व शिक्षा दोनों से वंचित हो मानसिक विकलांग हो रहे हैं जिस बात को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। ऐसे मे खबर के माध्यम से सिंगरौली जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिम्मेदार के प्रति शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal