ग्वालियर
ग्वालियररेलवे स्टेशन प्रबंधन के लिए अगले तीन दिन काफी व्यस्तता भरे होने वाले हैं। क्योंकि सांसद विवेक शेजवलकर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रेलवे स्टेशन पर जारी विकास कार्यों का जायजा लेंगे। वहीं डीआरएम शनिवार को ग्वालियर आएंगे। खास बात ये है कि उनके नाइट हॉल्ट करने की भी सूचना है। वह रविवार को भी शहर में ही रहेंगे।
सांसद बनने के बाद विवेक शेजवलकर पहली बार ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह रेलवे की व्यवस्थाएं एवं विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद डीआरएम संदीप माथुर शनिवार को सुबह 11.30 बजे ग्वालियर आएंगे। सूत्रों की माने तो वह स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी लेंगे। इस दौरान वह रायरू मालगोदाम को लेकर जारी समस्या पर चर्चा करेंगे और निरीक्षण करेंगे। साथ ही वह शहर में जारी ओव्हर ब्रिज के निर्माण कार्य का भी जायजा लेंगे। खबर है कि डीआरएम नाइट हॉल्ट करेंगे और रविवार को भी शहर में ही रहेंगे। रेलवे अफसरों में डीआरएम के नाइट हॉल्ट की खबर से हडकंप मचा हुआ है। सभी अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने की हिदायत दे दी गई है। स्टेशन पर साफ सफाई के साथ ही रेलवे ट्रैक पर भी सफाई रखने के लिए कहा गया है।
स्टेशन पर दिन भर चली तैयारियां:-
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम ने पिछले निरीक्षण में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर वीआईपी गेट में सुधार के निर्देश दिए थे। अब डीआरएम आने के पहले गेट का निर्माण कार्य करा दिया गया है। स्टील के नए गेट लगाए गए हैं। गुरूवार को दिन भर स्टेशन पर साफ सफाई सहित अन्य कार्य चलते रहे हैं। जिससे सांसद एवं डीआरएम को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिले
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal