Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैंक धोखाधड़ी -मुरैना में सीबीआई के बाद अब वेयरहाउस संचालकों पर आयकर की कार्रवाई, अब तक 80 लाख रुपए जब्त

ग्वालियर- सीबीआई द्वाराबैंक धोखाधड़ी के मामले में मुरैना के वेयर हाउस संचालकों पर डाले गए छापों में बुधवार को आयकर विभाग भी शामिल हो गया है। आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने मुरैना में तीन और अशोक नगर में एक स्थान पर सर्च शुरू की है। जानकारों के अनुसार सीबीआई ने करीब 80 लाख रुपए की रकम जब्त कर आयकर विभाग के सुपुर्द की है। सर्च की कार्रवाई शुक्रवार तक चलने की संभावना है।

सीबीआई ने मंगलवार को मुरैना की पांच फर्मों पर बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापे डाले थे। जो कि बुधवार को भी जारी रहे। चूंकि यह मामला आयकर चोरी से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए सीबीआई ने आयकर विभाग को भी अपने साथ ले लिया है।
ग्वालियर से आयकर विभाग इन्वेस्टिगेशन विंग की चार टीमों ने मुरैना में तीन और अशोक नगर के एक वेयर हाउस संचालक के घर और प्रतिष्ठान पर सर्च शुरू की है। इस कार्रवाई में बड़े स्तर पर आयकर चोरी निकलने की संभावना है।

वेयर हाउस से जब्त की गई रकम 64 से बढ़कर 80 लाख पहुंची: मुरैना में सीबीआई ने छापे में वेयरहाउस से जो 64 लाख रुपए की रकम जब्त हुई थी, वह बुधवार को बढ़कर 80 लाख पर पहुंच गई है। यह रकम सीबीआई की टीम ने आयकर विभाग के सुपुर्द कर दी है। इसके साथ ही पुराने 500 और 1000 रुपए के एक लाख 10 हजार रुपए भी आयकर विभाग को दे दिए गए हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...