Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुरैना में बैंक फ्रॉड को लेकर 5 वेयर हाउस संचालकों के 10 वेयरहाउसों पर सीबीआई का छापा

ग्वालियर -मप्र मुरैना में बैंक लोन के नाम पर हुए फ्रॉड के मामले में सीबीआई की टीम ने जिले के पांच वेयरहाउस संचालकों व उनके 10 वेयरहाउसों पर एक साथ छापा मारा। सभी जगहों पर सीबीआई की टीम खबर लिखे जाने तक जांच कर रही थी। सीबीआई की टीम ने मुरैना विधायक रघुराज सिंह कंषाना के भतीजे कुशल उर्फ हनी कंषाना के वेयरहाउस व विधायक के घर की जांच की। सभी संचालकों ने वेयर हाउस में रखे अनाज के मामले में यूको बैंक से लोन लिया था। ये सभी मामले 2011 से लेकर 2017 तक के हैं। इस दौरान लोन के नाम पर बैंक से 186 करोड़ 81 लाख का फ्रॉड हुआ। यह फ्रॉड करीब 372 खातों पर हुआ।

विधायक मुरैना के भतीजे के वेयरहाउस पर भी की जांच ,बैंक लोन के नाम पर हुए फ्रॉड के मामले में सीबीआई की टीम नेजिले के पांच वेयरहाउस संचालकों व उनके 10 वेयरहाउसों पर एक साथ छापा मारा।
– विधायक मुरैना के भतीजे के वेयरहाउस पर भी की जांच

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने देशभर में बैंकों में हुए फ्रॉड को लेकर 35 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में मुरैना के पांच वेयरहाउस संचालक के नाम भी हैं। इन सभी पर सुबह ही सीबीआई के अफसर 13 टीमों में बंटकर मुरैना पहुंचे और पांचों वेयर हाउस संचालकों के घरों और वेयर हाउसों पर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। हालांकि कार्रवाई के करने के लिए सीबीआई टीम ने स्थानीय पुलिस का भी सहारा लिया। सीबीआई के किसी भी अफसर ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी। हालांकि एक साथ हुई यह कार्रवाई पूरे शहर में चर्चा की विषय बन गई। टीम ने यूको बैंक के अफसरों से भी पूछताछ की।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...