Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भ्रष्टाचार काआरोप वाले निरीक्षक को थाना प्रभारी न बनाएं- एडीजी राजाबाबू सिंह

ग्वालियर- ग्वालियर जोन केएडीजी राजाबाबू सिंह ने ग्वालियर जोन के सभी एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे किसी भी निरीक्षक को थाना प्रभारी न बनाया जाए, जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप है और उसकी विभागीय जांच चल रही है। इन्हें पुलिस लाइन और कार्यालय में ही पदस्थ किए जाने का उल्लेख पत्र में किया गया है। दरअसल कई थाने हैं, जिसमें थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार और नैतिक पतन के मामले में विभागीय जांच चल रही है। इन आरोपों के बाद भी निरीक्षकों को महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे देखते हुए एडीजी ने चारों जिलों के एसपी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि थानों से ऐसे निरीक्षकों को हटाया जाए। बता दें कि ग्वालियर में ऐसे 9 निरीक्षक हैं, जिन पर अलग-अलग मामलों में विभागीय जांच चल रही है। वहीं शिवपुरी में 5, गुना में 4 और अशोकनगर में 2 निरीक्षक हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...