ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/10/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन दीपावली के बाद पूर्वोत्तर राज्यो में सर्वाधिक मनाये जाने वाला इंटरनेशन प्रसिद्ध महापर्व डाला छठ के मद्देनजर देखते हुये नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार नपानि सिंगरौली क्षेत्र के सभी स्थानों पर महापर्व छठ मनाने वाले सभी तालाब के घाटों पर साफ-सफाई का कार्य सफाई कर्मियों द्वारा आज तीसरे दिन जारी है और वही मुख्य मार्ग से तालाब के घाटों पर जाने वाले रास्तो को साफ – सफाई के

साथ-साथ बड़े-बड़े झाड़ियां व घास काटकर सुगम रास्ता बनाया जा रहा है जिससे किसी को कोई प्रकार की कठिनाई न हो ।
*मौके पर गनियारी तालाब के घाटों पर मुख्य रूप से स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, राजू, बल्ले सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal