ग्वालियर फ्लिपकार्ट ईकाॅमर्स कंपनी को उपभोक्ता फोरम( जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम )ने फ्लिपकार्ट को ऑर्डर बुकिंग के अनुसार मोबाइल देने का आदेश दिया है। फोरम ने कहा कि अगर कंपनी मोबाइल नहीं दे सकती है तो पैसे लौटाए। साथ ही केस लड़ने के खर्च के 1 हजार रुपए भी कंपनी को देने होंगे। परिवादी ने रेडमी- नोट 5 कंपनी का मोबाइल ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल में वाटर लाइफ वाटर प्रो का मोबाइल निकला था।
: ईकॅामर्स कंपनी द्वारा कस्टमर के मोबाइल फोन मंगवाने पर अन्य कंपनी का मोबाइल फोन दे दिया जिसके बाद उपभोक्ता फोरम ने कार्रवाई की।
संजय जाटव ने फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट-5 मोबाइल आर्डर किया था। 22 जनवरी 2019 को 12 हजार 999 रुपए जमा किए थे। 25 जनवरी 2019 को पार्सल डिलिवर किया गया। पार्सल का डिब्बा खोलने पर उसमें लाइफ वाटर प्रो का फोन निकला। ई मेल के माध्यम से दूसरी कंपनी का मोबाइल भेजने की शिकायत की गई, लेकिन कंपनी ने मोबाइल बदलने से इनकार कर दिया।
टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद भी समाधान नहीं किया। संजय ने फोरम में शिकायत की। उसकी ओर से तर्क दिया गया कि कंपनी ने धोखाधड़ी की है। यह सेवा में कमी श्रेणी में आता है। इससे मानसिक पीड़ा भी हुई है। मानिक क्षति के लिए एक लाख रुपए अलग से दिलाए जाएं।
फोरम ने फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया। नोटिस तामील होने के बाद भी फ्लिपकार्ट की ओर से कोई जवाब देने उपस्थित नहीं हुआ। फोरम ने एक पक्षीय फैसला सुनाया। फोरम ने आदेश दिया कि परिवादी ने जिस मोबाइल की बुकिंग की थी, उसके अनुसार उसे मोबाइल दिया जाए। अगर मोबाइल नहीं दिया जाता है तो उसके पैसे लौटाए जाएं। साथ ही केस लड़ने के एक हजार रुपए अलग देने होंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal