ग्वालियर
ग्वालियर से झांसी जाते समय केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने डबरा में पिछले कार्यकाल में स्वीकृत कराए गए मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डबरा शहर के बीचों-बीच लगभग 75 लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसका लाभ डबरा शहर के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र जैन,राजू नारंग, राजीव दुबे, द्वारका हुकबानी,केशव बघेल, राजेन्द्र गुप्ता, भूप सिंह यादव, जीतेंद्र सिंह रावत, संजीत गिल, हेमंत सोनी, भूपेंद्र रावत, हनुमत शुक्ला तथा राकेश कुशवाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal