Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कास्टिक सोडा और केमिकल ड्रम से लोड वाहन भिंड में पकड़ा गया

ग्वालियर – पुलिस ने भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में नकली दूध और मावा बनाने के लिए ले जाए जा रहे 60 बोरी कास्टिक सोडा और केमिकल के भरे ड्रम से लोड गाड़ी पकड़ी है। पुलिस को चेकिंग के दौरान वैन से ये केमिकल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी रोककर पूछताछ की गई तो ड्राइवर ने पुलिस को बताया था कि इसमें चॉकलेट का पाउडर ले जा रहे हैं।

दीपावली में बाजार में मिठाई की मांग बढ़ गई है, ऐसे में दूध और मावे में मिलावट खोरी की जा रही है। इसके बावजूद कि सरकार और पुलिस-प्रशासन नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद अकोड़ा में मंगलवार को सुबह 5:30 बजे पुलिस की एफआरबी एक इवेंट पर गई थी। वापस आते समय एफआरवी को एक मैजिक वाहन पर संदेह हुआ। एफआरबी में तैनात आरक्षक ने मैजिक वाहन वाले से पूछा लोडिंग वाहन में क्या है। उसके ड्राइवर ने बताया कि इसमें चॉकलेट बनाने का पाउडर रखा है, जो भिंड के पंडित ट्रांसपोर्ट से लेकर अकोड़ा के इंदल दूधिया के यहां ले जाया जा रहा है।

चेकिंग की तो केमिकल के टीन और कास्टिक सोडा निकला

जिसके बाद ऊमरी पुलिस ने लोडिंग वाहन की चेकिंग की तो उसमें 60 बोरी कास्टिक सोडा, एक बोरी सोडियम थायो सल्फेट हाइपो और केमिकल से भरे ड्रम पकड़े। ड्राइवर सर्वेश राठौर पुत्र तेज सिंह राठौर निवासी सुभाष नगर भिंड के साथ उसका मित्र आशीष और पंकज पिता जगदीश राठौर को पुलिस थाने ले गई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...