ग्वालियर-
शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के ग्राम पंचायत चंदैनी के सरपंच पति से 8000 रूपये की रिश्वत लेते हुए एक सहायक यंत्री को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने उनके घर में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस के टीआई कविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत चंदैनी की सरपंच नीलम शिवहरे के पति दीपक शिवहरे से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री हरनारायण पांडेलिया द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्य का सीसी कंप्लीट होने का प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 8 हजार रूपये की मांग की गई थी। दीपक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर में की थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार शहर के हाथी खाना बस्ती में रहनेवाले सहायक यंत्री पांडेलिया को उनके घर में उस समय रंगे हाथों पकड़ा, जब दीपक उनको मांगी गई रिश्वत दे रहा था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal