Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,सड़क पर ट्रक खड़ा होने से हुई दुर्घटना,पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।

ग्वालियर
टेकनपुर शहर थाना के क्षेत्र के टेकनपुर बाईपास तिराहे पर स्थित ढाबा के सामने बाइक चालक सामने से आ रहे कंटेनर की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने टेकनपुर चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रजापति घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अपनी कार में बिठाकर डबरा सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज दौरान बाइक चालक की मौत हो गई।

जानकरी के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे विक्रम जाटव (25) निवासी सोनागिर जिला दतिया बाइक से ग्वालियर की ओर जा रहा था। बाइक सवार टेकनपुर बाइपास तिराहे पर पहुंचा ही था कि सामने की ओर से आ रहे कंटेनर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही टेकनपुर चौकी प्रभारी आरक्षक सुनील विमल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस का बिना इंतजार किए घायल को कार में बिठाकर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया गया है कि विक्रम जाटव का चचेरा भाई छज्जे से गिरकर घायल हो गया था और वह शनिवार को सुबह बाइक पर बैठाकर इलाज कराने के लिए ग्वालियर ले जा रहा था। परंतु ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

सड़क पर ट्रक खड़ा होने से हुई दुर्घटना

बताया जाता है कि टेकनपुर बाइपास तिराहे पर स्थित ढाबा के सामने सड़क पर ट्रक खड़े थे। बाइक सवार जैसे ढाबा के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्रक के कारण सामने से आ रहा कंटेनर उन्हें दिखाई नहीं दिया। ट्रक के पास से निकलते समय अचानक सामने आए कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि मृतक युवक विक्रम अपने तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है और उसकी पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...