Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा समूदन गांव में 17 गायों की मौत के बाद उन्हें दफनाने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, 5 फरार

ग्वालियर
डबराविकासखंड के समूदन गांव में 17 गायों की मौत के बाद उन्हें दफनाने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल पांच अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। यह जानकारी एसडीओपी उमेश सिंह तोमर ने शनिवार को पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि गौवंश की मौत के बाद दफनाने के मामले में जांच के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सुरेन्द्र सिंह गौर के निर्देशन में शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें पीएसआई गणेशलाल जटिया, पीएसआई शिशिर तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर, आरक्षक अविनाश पटसारिया, आरक्षक शिवशांत पांडे, आरक्षक रामवरन लोधी को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि विगत 16 दिसंबर को ग्राम समूदन के शासकीय स्कूल परिसर में स्थित पटवारी भवन में 17 गायों को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारकर दफनाने की सूचना मिली थी। गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत 10-12 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीणों द्वारा जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफनाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गायों को बाहर निकलवाकर उनका पीएम कराया। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल में बेताल पुत्र नवल सिंह, बलवीर पुत्र लक्खूराम, राजाराम पुत्र टुंडाराम, हरनाम पुत्र हरचरण, प्रीतम पुत्र गंगाराम तथा पूरन पुत्र हरचरण को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया दिया। इसके साथ ही गड्ढे खोदने वाली जेसीबी मशीन क्रमांक एमपी07- डीए- 1083 को जब्त कर लिया गया है।

और भी आरोपित हो सकते हैं गिरफ्तार

एसडीओपी ने बताया कि गौवंश की हत्या कर दफनाने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और कुछ लोगों के नाम भी सामने आए है। इनका अनुसंधान चल रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में आरोपितों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस टीम जांच पड़ताल में लगी हुई है।

ग्रामीणों से भी की पूछताछ

एसडीओपी ने बताया कि गौवंश की हत्या कर दफनाने के मामले में जब पुलिस द्वारा गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस घटना पर रोष व्यक्त किया और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गायें फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। इसलिए उन्हें पकड़कर कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन उन्हें निकालना भूल गए।

एसडीएम भी कर रहे हैं जांच

एसडीओपी ने बताया कि गौवंश की हत्या कर दफनाने के मामले में समूदन स्थित शासकीय स्कूल परिसर में बने अन्य विभाग के कार्यालयों के कार्यरत कर्मचारी उक्त मामले में दोषी हैं नहीं, इस बात की पुष्टि के लिए एसडीएम द्वारा अलग से जांच की जा रही है। सभी विभागों के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपितों की दिवाली जेल में मनेगी, एक नवंबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में

समूदन में हुई 17 गौवंश के हत्या के मामले में शासन की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी गोल्डन राय ने बताया कि पुलिस ने जिन 6 लोगों को पकड़ा, जिन्हें शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव राव गौतम के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी 6 आरोपितों को 1 नवंबर तक न्यायिक हिरासत के आधार पर जेल भेज दिया है, 24 घंटे में जांच पूरी नहीं हो सकती है। इस वजह से आरोपितों की दिवाली जेल में ही मनेगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...