ग्वालियर।
बदमाश हथियार अड़ाकर 17 लाख रुपए की जीडी ट्रैक मशीन लूट ले गए थे। जबकि घटना के लिए ठेकेदार कर्मचारी पर संदेह जताकर उसे परेशन कर रहा था। लगातार ठेकेदार की धमकी से घबराकर कर्मचारी ने फांसी जैसा आत्मघाती कदम उठाया था। घटना 23 मई लोहामंडी ग्वालियर की थी। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने धमकाने वाले ठेकेदार पर खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
उपनगर ग्वालियर के लोहामंडी किलागेट निवासी हर्ष चौहान पुत्र अशोक चौहान जीडी ट्रैक मशीन ऑपरेटर था। वह ठेकेदार विजय शुक्ला की कंपनी में काम कर रहा था। अप्रैल 2019 में महाराजपुरा थानाक्षेत्र स्थित शनिचरा रोड पर दोपहर के समय वह मशीन लेकर अन्य 4 से 5 कर्मचारी के साथ काम कर रहा था। तभी वहां दो पल्सर बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने हथियार अड़ाकर जीडी ट्रैक मशीन लूट ली थी। इस मशीन की कीमत करीब 17 लाख रुपए थी और इस तरह की यह दूसरी वारदात थी। इससे पहले मुरैना के पास भी एक वारदात हो चुकी थी। हालांकि इस मामले में हर्ष फरियादी था। पहले पुलिस ने उस पर ही संदेह किया पर बाद में उसके निर्दोष निकलने पर पुलिस लुटेरों की तलाश करने लगी। पर ठेकेदार विजय शुक्ला लगातार हर्ष को मशीन लौटाने के लिए धमका रहा था। लगातार मिल रही धमकी से वह घबरा गया था 23 मई को उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को ठेकेदार विजय शुक्ला पर हर्ष को खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal