ग्वालियर- हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एसपी नवनीत भसीन को वाट्सएप के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। संजय सविता की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एसपी से पूछा कि वे विभागीय सूचना के आदान-प्रदान के लिए क्या तरीका अपनाते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को वाट्सएप पर जानकारी दी जाती है। कोर्ट ने इस पर कहा कि वाट्सएप का सर्वर देश के बाहर है, डेटा लीक होने की स्थिति में बाहरी व्यक्ति भी विभाग के गोपनीय आदेश देख सकता है। कोर्ट ने पुलिसकर्मियों को वारंट तामील कराने के संबंध में बरती जा रही लापरवाही पर भी नाराजगी जताई और 31 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। रिपोर्ट में एसपी को बताना होगा कि डीजीपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों को वारंट की तामील क्यों नहीं हो पा रही, इसमें कैसे सुधार लाया जा सकता है।
शहर की कानून व्यवस्था पर भी जताई चिंता
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शहर की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई, कहा कि समाचार पत्रों में कभी ये पढ़ने को मिलता है कि किसी थाने में फरियादी के साथ ही पुलिसकर्मी ने मारपीट कर दी। कहीं फरियादी की सुनी ही नहीं जाती, तंग आकर वह आत्महत्या कर लेता है। ये स्थिति ठीक नहीं है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal