Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि सिंगरौली आयुक्त ने चाय पर चर्चा कर सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने कार्य हुआ था प्रारंभ, आज तीसरे दिन जारी सड़क या सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं – शिवेंद्र सिंह।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/10/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त शिवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार और मुख्य अतिक्रमण अधिकारी- इन्द्रदेव सिंह के मार्गदर्शन में विगत दिवस सुबह – सुबह अधिकारी – कर्मचारी और सफाईकर्मियों के साथ नवजीवन बिहार इंद्रा चौक पर चाय पर चर्चा करते हुये साफ – सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ और इसी बीच हुये अतिक्रमण को भी हटाया गया और गन्दगी फैलाने वालों को लेकर जुर्माने की ताबड़-तोड़ कार्यवाही भी की जा रही है ।

आज तीसरे दिन बैढन अंतरराज्यीय बस स्टैंड व सोनी कटरा (सदगुरुकृपा लाज के बगल में) सब्जी मंडी रोड सहित कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और अतिक्रमण हटाने का कार्य अनवरत जारी रहेगा और अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास होटल भोजनालय काउंटर के अंदर बहुत सारे कचरे को हटाकर काउंटर को जप्तकर नपानि कार्यालय ले जाया गया और कार्यवाही की गयी ।

वही बताते हैं कि अंतराज्यीय बस स्टैंड के आसपास व पश्चिमी गेट के दोनों तरफ मल्हार पार्क और थाना रोड की तरफ ऑटो रिक्शा चालको द्वारा इर्द गिर्द खड़ा करके सड़क को जाम कर दिया जाता है जिसे लोगों को यातायात की परेशानियां झेलनी पड़ती है लोगों कहना है कि समुचित उपाय कर कार्यवाही करने की अतिआवश्यकता है और यातायात – निगम प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा है ननि प्रशासन को केवल अतिक्रमण दिखाई दे रहा है ।

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से नपानि आयुक्त शिवेंद्र सिंह, मुख्य अतिक्रमण अधिकारी – इंद्रदेव सिंह, कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ- संतोष पाण्डेय, उपयंत्री- प्रवीण गोस्वामी, पटवारी- बीरेन्द्र द्विवेदी, स्वच्छता निरीक्षक – जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक – राजू भारती, अशोक त्रिपाठी, रामदास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भारी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...