Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आरोप-कांग्रेस नेता ने पहले अपनी ही पार्टी की महिला नेता से किया दुष्कर्म, फिर 17 लाख रुपए हड़प लिए

ग्वालियर-
दतिया शहर के चुनगर फाटक पर रहने वाली कांग्रेस महामंत्री ने अपनी ही पार्टी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर शारीरिक शोषण करने और 17 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। महिला ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री डा. गोविंद सिंह से की है। प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के लिए एसपी दतिया को लिखा। वहीं एसपी ने मामले की शिकायत एएसपी को सौंपी है।
कांग्रेस महिला नेत्री ने ही कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष पर लगाया आरोप

महिला ने दो अक्टूबर को प्रभारी मंत्री को दिए आवेदन में उल्लेख कर बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जा का उसके पति का मित्र था इसलिए घर आना जाना था। महिला के पति की मौत के बाद सुरेश ने महिला को अपने चंगुल में फंसा लिया और जीवन पर्यंत तक साथ देने का वायदा कर आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया।

शहर अध्यक्ष ने महिला से ठेकेदारी एवं वयापार करने के नाम पर 17 लाख रुपए लिए। यह रुपया महिला के पति एवं ससुराल की प्रॉपर्टी का था। सुरेश ने पैसा लेते वक्त महिला से कहा था कि ये रुपया वह लौटा देगा। सुरेश ने महिला को सात व 10 लाख के चेक दिए जोकि फर्जी निकले। महिला के बार-बार रुपए मांगने पर भी नही लौटाए। साथ ही जातिगत अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने आवेदन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष से रुपए वापस दिलाने ओर खुद की सुरक्षा किये जाने की गुहार लगाई। इसमें एसपी डी. कल्याण चक्रवर्ती ने कहा कि दो अक्टूबर को चेक बाउंस वाला मामला आया था जिसकी जांच एएसपी आरडी प्रजापति द्वारा की जा रही हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...