Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सहायक आबकारी आयुक्त खरे के लॉकर में निकला 25 लाख का सोना

भोपाल- बेहिसाब करोड़ों रुपए की काली कमाई के कारण लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर के सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के बैंक लॉकर से 750 ग्राम सोना बरामद हुआ है। भोपाल के बैंक ऑफ इंडिया में स्थित लॉकर में चूड़ियां और चैन के रूप मौजूद इन आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। लोकायुक्त पुलिस की टीम खरे को लेकर इंदौर रवाना हो गई, अब खरे के इंदौर स्थित फ्लैट की छानबीन की जाएगी।

फार्म हाउस और खेती से होने वाली आय लाखों रुपए

बताया जाता है कि खरे अपने फार्म हाउस और खेती से होने वाली आय लाखों रुपए बता रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी संख्या में बेहिसाब संपत्ति और काली कमाई से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। खरे इंदौर स्थित जिस फ्लैट में रहते हैं, लोकायुक्त पुलिस अब उसकी छानबीन करेगी। इस फ्लैट में वह कभी-कभार रुकते हैं।

खरे अधिकतर समय भोपाल-रायसेन में रहते थे

ज्यादा समय वह भोपाल-रायसेन में रहते थे, लोकायुक्त पुलिस की टीम जब इंदौर स्थित फ्लैट पर पहुंची तो वहां 4-5 दिन के अखबार दरवाजे पर ही पड़े मिले। इन अखबारों को खोला नहीं गया था, इससे यह अनुमान लगाया गया कि इतने दिनों से खरे इंदौर के घर पर नहीं पहुंचे थे।

पिछले छह माह से लोकायुक्त पुलिस छानबीन में जुटी थी

बताया जाता है कि आलोक खरे के पास मौजूद काली कमाई को लेकर पिछले छह माह से लोकायुक्त पुलिस छानबीन में जुटी थी। मामला बड़े अधिकारी से जुड़ा था, इसलिए जांच दल ने पूरी गोपनीयता के साथ पूरे दस्तावेज व पुख्ता प्रमाण जुटा लिए उसके बाद ही छापामारी की रणनीति बनाई गई। छापामारी के दौरान खरे के पास जो चल-अचल संपत्ति बरामद हुई है, उसका मूल्यांकन भी कराया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...