Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

करहिया में 25 करोड़ की लागत से बनने वाली 15 किलोमीटर लम्बाई की करहिया से आरोन वाया गोलार घाटी मार्ग का भूमि पूजन

ग्वालियर – पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि करहिया से आरोन वाया गोलार घाटी सड़कमार्ग के बन जाने से क्षेत्र के चार गाँवों आरोन, घाटीगाँव एवं अन्य गाँवों के लोगों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री श्री यादव ने करहिया में 25 करोड़ की लागत से बनने वाली 15 किलोमीटर लम्बाई की करहिया से आरोन वाया गोलार घाटी मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। पशुपालन मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त रोड़ के निर्माण की काफी दिनों से मांग थी जो अब पूर्ण हो गई है। इस सड़क मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को मोहना एवं घाटीगाँव पहुँचने के लिए सीधा सड़कमार्ग प्राप्त होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। गुणवत्तापूर्ण सड़क न बनने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई भी की जायेगी। श्री लाखन सिंह ने कहा कि चीनौर से भितरवार वाया करहिया मार्ग का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि करहिया में ग्रामीणों की मांग पर धान उपार्जन हेतु पंजीयन का कार्य एवं धान खरीदी केन्द्र भी शुरू किया जायेगा। मंत्री श्री लाखन सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद के कारण ही आज वे इस मुकाम पर पहुँचे हैं। क्षेत्र की जनता अपने आप को अकेला न समझें, बल्कि उनकी हर समस्याओं के लिए वे क्षेत्र के प्रतिनिधि के नाते हमेशा उनके लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि क्षेत्र की जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं उनकी समस्याओं को समय पर निराकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। अच्छा व्यवहार न करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री लाखन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की धान की फसल के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने हेतु हरसी डैम से पानी छोड़ा गया, जिसके कारण धान की फसल लहलहा रही है और किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। श्री यादव ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो ट्रासफार्मर खराब हो गए हैं उन्हें बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनायें भी दीं। कार्यक्रम के शुरू में लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री श्री राकेश उपाध्याय ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बनने वाली 15 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का मंत्री जी के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का पूरा ध्यान दिया जायेगा। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायेगी। कार्यक्रम में श्री भीकम सिंह यादव, श्री सुरेश भदौरिया, श्री शैलेन्द्र परमार, श्री रामकुमार गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...