ग्वालियर-
डबरा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों बिजली कंपनी द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस काम को करने वाले कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर 40 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर काम रहे हैं, परंतु ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। बिजली कंपनी के डीजीएम जीएस लांबा बीते सप्ताह ठेकेदार को निर्देशित कर चुके हैं कि अगर कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के खंभों पर काम करते पाए गए तो परमिट नहीं दिया जाएगा, लेकिन ये चेतावनी बेअसर रही और ठेकेदार कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरण के काम करा रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते माह में हाइवे पर बिजली के पोल से गिर जाने के कारण हुई कर्मचारी की मौत के घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी गई थी कि वह कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं और परमिट के अतिरिक्त पोल पर काम न कराएं। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने को लेकर मिली शिकायत के बाद डीजीएम ने विगत सप्ताह ठेकेदार को पुनः निर्देशित किया गया था, परंतु ठेकेदार अभी भी अपनी मनमानी करते हुए कर्मचारियों से बिना उपकरण के काम करा रहे हैं। कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर खंबों पर काम कर रहे हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal