Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अभिभाावकों को मोटिवेट कर एसडीएम बोले अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे

ग्वालियर-

डबरा में स्कूली व्यवस्था और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को देखने के लिए एसडीएम राघवेंद्र पांडेय अपना निरीक्षण करने आदिवासी दफाई जतर्थी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां बच्चों की बहुत कम उपस्थिति पाई गई। इस स्थिति को देख एसडीएम पांडेय जतर्थी गांव पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को मोटिवेट कर कहा कि वह अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। अगर बच्चे स्कूल जाएंगे तो उनकी शिक्षा और जीवनस्तर पर में बदलाव आएगा। गांव में चौपाल लगाकर एसडीएम पांडेय ने ग्रामीणों से कहा कि आपके यहां आंगनबाड़ी केद्र भी है। जिसका लाभ लें और अपने बच्चों को भेजें। तभी बताया गया कि गांव में रोजगार की कमी है इसलिए आदिवासी परिवार मजदूरी करने के लिए नजदीकी जिलों में चले जाते हैं। इसलिए वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम पांडेय ने जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव को निर्देशित कर कहा कि गांव में कुछ ऐसा प्रोजेक्ट या कार्य शुरू किए जाए जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। इसी मौके पर उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य का हाल पूछा और डॉक्टरों को निर्देशित कर कहा कि वह लोगों को स्वास्थ्य के प्रति समझाइश देते रहें जो बीमार हैं उनका इलाज किया जाए।

बच्चों को स्कूल से जोडने अभिभावकों को प्रोत्साहित करें

इस मौके पर एसडीएम पांडेय ने निर्देशित कर कहा कि स्कूल में छात्रों की उपस्थित को बढ़ाने के प्रति ध्यान दिया जाए। अगर छात्र नहीं आते हैं या बीच में से भाग जाते हैं तो उनके अभिभावकों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित करें और बच्चों को स्कूल भेजने में पूर्ण सहयोग किए जाने की बात कहें। इसी तरह आंगनबाड़ी पर भी बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर फोकस किया जाए।

20 पदाधिकारियों की लगाई थी स्कूल और आंगनबाड़ियों पर ड्यूटी

कलेक्टर अनुराग चौधरी के कॉन्सेप्ट शिक्षा दान के तहत शनिवार को 20 पदाधिकारियों की ड्यूटी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगाई गई थी। इन निर्देशों के चलते पदाधिकारी तय किए गए स्कूल व आंगनबाड़ी केद्रों पर पहुंचे। जहां किसी ने शैक्षणिक ज्ञान दिया तो किसी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर परोसे जाने वाले भोजन को चेक किया। इस निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों और केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति को लेकर सामने आई। जहां नामांकित संख्या से बहुत कम बच्चे उपस्थित मिले।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...