Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

धौलपुर पुलिस के दो सिपाहियों का अपहरण कर उन्हें लूटने के मामले में मुरैनासे3आरोपी पकड़े

ग्वालियर

मुरैना में धौलपुर पुलिस के दो सिपाहियों का अपहरण कर उन्हें लूटने के अपराध में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने रविवार को सरायछोला क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धौलपुर कोतवाली पुलिस को अभी अन्य बदमाशों की तलाश है।

जानकारी के मुताबिक, धौलपुर पुलिस ने रविवार को पिन पाइंट सूचना के आधार पर सरायछोला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी संदीप गुर्जर, त्रिलोकी गुर्जर और धमो उर्फ धमेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों पर आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सात अक्टूबर को धौलपुर पुलिस के दो सिपाहियों का चंबल राजघाट पुल से अपहरण कर लिया था। सिपाहियों को बीहड़ में ले जाकर उन्हें मारा-पीटा और उनके पास जो सामान था उसे बदमाशों ने लूट लिया।

धौलपुर कोतवाली पुलिस ने अपहृत सिपाहियों को मुक्त कराने के बाद इस मामले में अापराधिक प्रकरण दर्ज किया था जिसमें सिपाहियों के बयान के आधार पर बंकू कंषाना पुत्र ऐंदल सिंह कंषाना विधायक सुमावली को भी आरोपी बना दिया है। इस मामले में धौलपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पुलिस टीम को 7 दिन में बदमाशों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था, इसके चलते पुलिस ने रविवार को 6वें दिन तीन आरोपियों को दबोच लेने में सफलता हासिल कर ली।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...