Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सबलगढ़ के चोकपुरा गांव में उल्टी-दस्त से दो बच्चों की मौत, 12 भर्ती

ग्वालियर
मुरैना सबलगढ़ क्षेत्र के चोकपुरा गांव में दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त की बीमारी फैल गई है। गांव में दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मरीज अभी भी सबलगढ़ के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 50 लोग और बीमार हैं। इस मामले में एसडीएम अंकिता धाकरे का कहना है कि डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी जाएगी।

दूषित पानी पीने से चोकपुरा के ओमप्रकाश केवट की सात साल की बेटी की मंगलवार को मौत हो गई। उससे एक दिन पहले सोमवार को कल्ला केवट के दो साल के बेटे अवधेश ने दम तोड़ दिया था। उल्टी-दस्त के कारण रात तक 12 मरीजों को चोकपुरा सबलगढ़ के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव के मातादीन केवट ने बताया कि पांच दिन से गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी फैली है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई डाॅक्टर या कर्मचारी गांव में नहीं आया।

हमारी टीम चोकपुरा गांव में गई थी। वहां दो बच्चों की मौत हुई है। टीम को 28 मरीज मिले, जिनका इलाज किया गया, लेकिन वहां दूषित पानी की समस्या नहीं है।

डॉ. माधौप्रसाद गुप्ता, बीएमओ, सबलगढ़

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...