दतियासेंवढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरसेनी गांव के पास सोमवार की दोपहर डेढ बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 लोगों की गंभीर घायल हुए है। उन्हें दतिया रेफर कर दिया गया है। एक चार वर्षीय बच्ची को ग्वालियर रेफर कि या गया है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कु छ घायलों को सेंवढ़ा अस्पताल और इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग झांसी जिले के गुडमऊ गांव थाना बड़ागांव के रहने वाले है। रतनगढ़ माता मंदिर में जवारे चढ़ाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार झांसी जिले के बडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुडमऊ गांव में रहने वाले आदिवासी परिवार के लोग सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से रतनगढ़ माता मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए आए थे। जवारे चढ़ाए जाने के बाद यह दोपहर करीब डेढ बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे अभी यह मरसेनी मोड पर पहुंचे ही थे कि तभी ट्रैक्टर स्पीड में होने के चलते अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें हेमंत आदिवासी 30 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। इनमें 4 वर्षीय बच्ची नेंसी को ग्वालियर और शेष रजनी आदिवासी, मंगला आदिवासी, भागवानदास आदिवासी, रमादेवी, आशीष और सोनम को जिला अस्पताल में रेफर कि या गया है।
हवा में उछलते हुए जमीन पर गिरे
मरसेनी गांव के पास एक अंधा मोड है। ट्रैक्टर अधिक स्पीड में होने से मोड पर पहुंचे ही ट्रॉली पूरी तरह से घूम गई और उसमें बैठे लोग हवा में उछलते हुए जमीन पर गिरे। इससे अधिकांश लोगों के सिर और हाथ पैरों में चोट आई है। वहीं मृतक हेमंत आदिवासी के सिर के ऊपर सीधे ही ट्रॉली जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal