ग्वालियर-
जनपद पंचायत सभागार भितरवार में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं सुपरवाइजर की मतदाता सत्यापन प्रोग्राम की एसडीएम केके सिंह गौर ने समीक्षा बैठक ली। एसडीएम श्री गौर द्वारा समीक्षा की गई जिसमें सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर से व्यक्तिगत चर्चा की और कार्य को समय सीमा में 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिन बीएलओ की प्रगति कम पाई गई उन्हें सख्त हिदायत दी गई और उनको निर्देश दिए गए कि वह तीन दिवस में कार्य पूर्ण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जो सुपरवाइजर बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे उनकी दो वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम द्वारा उपयंत्री अनिल श्रीवास्तव, उपयंत्री प्रवीण त्यागी, उपयंत्री दिनेश शर्मा, एलआर बर्मन, टीपी कौशल, सुरेश सिंह, एसआर बघेल, जयमती मिंज, निशान पांडे की दो दो वेतनवृद्धि के रोकने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
9 सुपरवाइजरजनपद पंचायत बैठक में नहीं आए , एसडीएम भितरवार ने दिया नोटिस, अब रुकेगी वेतन वृद्धि
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal