बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जयन्त क्षेत्र में कल दिनांक 26/09/2019 को “ऊर्जांचल ऑटो यूनियन (एटक)” संगठन का ऑटो चालकों की बैठक उर्जान्चल ऑटो यूनियन एटक के जिला अध्यक्ष- छत्रपति बिक्रम सिंह उर्फ धन्नु सिंह नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।

बैठक में जयन्त ऑटो स्टैंड के लिये नये पदाधिकारियों की नियुक्ति ऊर्जांचल ऑटो यूनियन (एटक) के जिलाध्यक्ष – छत्रपति विक्रम सिंह (धन्नू सिंह) के हाथों की गयी जिसमे जयंत क्षेत्र से पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जयंत क्षेत्र का अध्यक्ष- संजय साकेत, उपाध्यक्ष- जुबैर अहमद, सचिव- राजकुमार जायसवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया साथ ही एरिया कोषाध्यक्ष – मंगल शाह को मनोनीत किया गया जिसमें जयंत क्षेत्र के सभी ऑटो चालक उपस्थित रहे और “ऊर्जांचल ऑटो यूनियन (एटक)” से संबंधित सभी नियमो से रूबरू हुये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal