Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नवरात्रि में जाने वालों लोगों की संख्या बढ़ जातीफ्लाइट के जरिए माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जा सकेंगे , ट्रेन में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल

ग्वालियर- माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नवरात्रि में जाने वालों लोगों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्पाइस जेट की जम्मू की फ्लाइट जारी रहने से यात्रियों को जरूर थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं ट्रेनों में भी हालत ये है कि 29 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच लंबी वेटिंग है, किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।

जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर पर यूं तो साल भर ही भक्तों की भीड़ रहती है, मगर नवरात्रि के दिनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है। 29 सितंबर से नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिए हैं, उनके लिए तो यात्रा आसान हो गई है। जो लोग अब रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं, उनको वेटिंग का टिकट मिल रहा है।

किस ट्रेन में क्या स्थितिः

ट्रेन (स्लीपर) वेटिंग

हिमसागर एक्सप्रेस 29सितंबर (50 वेटिंग), 6 अक्टूबर(रिगरेट)

मालवा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रिगरेट

तिरुनेलवेली जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 सिंतबर(वेटिंग 103), 2 अक्टूबर(वेटिंग 55), 6 ( वेटिंग 70)

झेलम एक्सप्रेस 29 सितंबर(रिगरेट), 30(वेटिंग 100), 1-4 अक्टूबर(रिगरेट)

(नोटः–इन सभी ट्रेनों के सेकंड या थर्ड एसी कोच में भी 15-45 तक की वेटिंग चल रही है, इसलिए एसी कोच में भी कंफर्म बर्थ की उम्मीद कम ही बची है)

तत्काल टिकट की जुगाड़ः अब जो यात्री नवरात्रि में वैष्णो देवी जाना चाहते हैं वह एजेंटो के यहां चक्कर लगा रहे हैं। जिससे किसी भी तरह उन्हें तत्काल में टिकट मिल सके। इसके एवज में एजेंट भी तीन से चारगुना चार्ज वसूल रहे हैं। स्टेशन के आसपास ट्रेवल्स एजेंटों के यहां इन दिनों लोगों की भीड़ लगी हुई है। खास बात ये है कि ट्रेवल्स एजेंसियों ने अपने एजेंट रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के आसपास तैनात कर दिए हैं, जिनका काम जरूरतमंद को खींचकर ट्रेवल्स एजेंसी तक लाने का है।

नहीं होगी फ्लाइट रद्द, जम्मू जाएगीः जम्मू के एयरपोर्ट पर रनवे का काम होने के कारण पहले स्पाइस जेट ने 1-15 अक्टूबर के बीच फ्लाइट रद्द करने का निर्णय लिया था। अब चूंकि रनवे का काम अभी नहीं हो रहा है इसलिए फ्लाइट जम्मू लगातार जाएगी। इससे ट्रेन में बर्थ नहीं मिलने पर यात्री फ्लाइट के जरिए माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जा सकेंगे। खास बात ये है कि यह फ्लाइट प्रतिदिन सुबह 8.25 बजे हैदराबाद से आती है, फिर जम्मू रवाना होती है और वहां से दोपहर करीब एक बजे तक ग्वालियर पहुंचती है। ऐसे में रोजाना फ्लाइट होने से यात्री कम समय में वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट भी सकते हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...