Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बकायदा पत्र से धमकी देकर की दिनदहाड़े लूट,गांव के दस लोगों से 5-5 लाख रुपए की मांग की गई थी

ग्वालियर

डबरा के चीनौर में  दिनदहाड़े डकैती से दहशत का माहौल है। डकैती भी बदमाशों ने रात के अंधेरे में चोरी-छिपे नहीं बल्कि पुलिस और ग्रामीणों को चुनौती देकर डाली है। रविवार को चीनौर में जिसके यहां डकैती हुई, वह मूलत: किशाेरगढ़ गांव के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ माह पहले किशोरगढ़ गांव में ज्ञान सिंह के यहां डाक से एक चिट्ठी आई थी। यह चिट्‌ठी डबरा डाकघर से रवाना हुई थी। इसमें गांव के दस लोगों से 5-5 लाख रुपए की मांग की गई थी। चिट्ठी में खुले तौर पर धमकी देते हुए लिखा था कि रकम का इंतजाम न करने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहें। जिन लोगों के नाम चिटठी में थे, उनमें से एक नाम ज्ञानसिंह का भी था।
रविवार को इन्हीं ज्ञानसिंह के चीनाैर स्थित निवास पर चार हथियारबंद बदमाशों दिनदहाड़े डकैती डालकर अाठ लाख रुपए का साेना- चांदी अाैर लायसेंसी बंदूक लूट ली। पुलिस के पास यह धमकी भरी चिट्ठी पहले ही आ चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मालूम हाे कि एक साल पहले भी इसी गांव के टेंट संचालक के यहां इसी तरह की चिट्ठी अाई थी। रकम का इंतजाम न करने पर इसके यहां भी 15 लाख का डाका डाला था। दरअसल, चीनौर थानांतर्गत ग्राम पंचायत चीनौर में रविवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्ञानसिंह राजपूत के घर में डकैती डाली। पुलिस ने देर रात डकैती का केस दर्ज कर लिया है।
चिट्‌ठी में लिखा- शीतला माता मंदिर की धर्मशाला के टोर के पीछे रकम छिपा आना, वहां एक लाल झंडा लगा देना…
डकैती की घटना में घायल मां एवं बेटी।
200 ग्राम सोना, अाधा किलाे चांदी, 20 हजार नगद और लायसेंसी बंदूक ले गए
मकान मालिक ज्ञानसिंह राजपूत ने बताया कि उनका ग्राम किशोरगढ़ में मकान है और जमीन भी है। चीनौर में वह और उनकी पत्नी रमाबेटी, छोटा भाई मजबूत सिंह व बेटी बॉबी रहते हैं। छोटे भाई की पत्नी घर-घर के छाेटे बच्चों के पढ़ाने के लिए ग्वालियर में रहते हैं। रविवार को वह और उनका भाई गांव में फसल को देखने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुस आए। बदमाश घर से 200 ग्राम सोने के जेवर (पांच अंगूठी, एक हार, चार सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, सोने की चेन के अलावा आधा किलो चांदी के जेवर) व बीस हजार नगदी ले गए हैं। जेवराें की कीमत करीब अाठ लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा एक 315 बोर की बंदूक (माउजर) व पांच कारतूस भी ले गए हैं। यह बंदूक छोटे भाई के नाम पर थी।
बदमाशों ने पहले रैकी की, इसके बाद डकैती की वारदात को दिया अंजाम
बताया जाता है कि बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे लगता है कि बदमाशों ने पहले रैकी की, इसके बाद डकैती की वारदात की। बदमाशों को यह भली भांति पता था कि घर में कोई थी पुरुष मौजूद नहीं हैं और महिलाएं अकेली हैं। बदमाशों को घर के दरवाजे भी खुले मिल गए और वह सीधे अंदर तक पहुंच गए। बदमाशों को यह भी पता था कि घर में लायसेंसी हथियार है, जिसे कोई लेकर नहीं गया है। इसके अलावा घर में जेवर व नगदी कहां है, इसके बारे में भी जानकारी थी क्योंकि बदमाशों ने यहां वहां खंगालने की बजाए सीधे ही दीवान पलंग को खेालकर सामान ले गए।
एक साल पहले भी इसी गांव के चीनाैर में रहने वाले टेंट संचालक के यहां चिट्ठी भेजने के बाद की थी डकैती…
15 अक्टूबर 2018 को करहिया रोड पर रहने वाले टेंट संचालक दीपेंद्र किरार के यहां भी बदमाशों ने डकैती डाली थी। दीपेंद्र भी ग्राम किशोरगढ़ के ही रहने वाले हैं और उनके यहां भी इसी तरह की चिट्ठी भेजकर डाली गई थी। इनके यहां जो चिट्‌ठी आई थी वह मोतीमहल ग्वालियर डाकघर से रवाना हुई थी। इनके यहां भी रात करीब बारह बजे चार से पांच बदमाश घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस आए थे। यहां भी बदमाशों ने दीपेंद्र और पत्नी व मां की मारपीट कर लायसेंसी पिस्टल और जेवर व नगदी ले गए थे। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे और हार्डडिस्क निकाल ली थी। इसमें कुछ बदमाशेां के फुटेज भी आए थे, लेकिन पुलिस एक साल भी इन्हें पकड़ नहीं पाई है। इसके बाद 15 जुलाई 2019 को भी रात के समय इनके यहां चोर घर में घुसे थे। लेकिन आवाज सुनकर दीपेंद्र व परिजनों की नींद खुल जाने पर बदमाश भाग गए थे।
मां-बेटी टीवी देख रही थीं, तभी गैलरी में आते दिखे कुछ लोग, लेकिन कुछ नहीं कर सकीं
मैं कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी और बिटिया खाना खा रही थी। तभी गैलरी में कुछ लोग दिखाई दिए। कुछ समझ पाते कि तब तक वो लोग अंदर आ गए। तीन लोगों के मुंह पर कपड़ा बंधा था और एक का मुंह खुला हुआ था। अंदर आकर वे पति के बारे में पूछने लगे कि कहां गए हैं। हमने कहा कि वह बाहर गए हैं। इसके बाद वह मुझमें व बेटी में चांटे मारने लगे। दो लोगों ने कट्टा निकलाकर हमारे ऊपर तान दिया और पूछने लगे कि माल कहां रखा है। हमने कहा कि हमारे पास कुछ नहीं है, जिस पर दो लोगों ने दीवान पलंग को खोलकर सामान इधर उधर करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने पलंग में रखी बंदूक, जेवर और रुपए निकाल लिए। इसके बाद हमें व बेटी को कमरे में बंद करके भाग गए। हमने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और कमरे की कुंदी खोली तब हम कमरे से बाहर आ सके।
(जैसा की रमाबेटी राजपूत ने दैनिक भास्कर को बताया)
ये दहशत की चिट्‌ठी है…
हम काैन हैं, कहां से अाए हैं, ये पूछने की हिम्मत मत करना, नहीं ताे तुम्हारे घराें काे लूट लेंगे…
त्रिलोक सिंह, जयभान सिंह, राधेसिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, लोकसिंह, कोक सिंह, ज्ञानसिंह, कमल सिंह, गजराज सिंह… ये सभी दसों लोग पांच-पांच लाख रुपए करके शीतला माता मंदिर के पीछे बड़ी धर्मशाला के टोर में छिपाकर रख आना। हम कौन हैं, क्या हैं, यह पूछने की हिम्मत नहीं करना, नहीं तो तुम्हारे घरों काे एक साल के अंदर बारी-बारी से लूट लिया जाएगा। अगर मंजर देखना है तो मास्टर के मोड़ा का देख लिया होगा, जिंदा नहीं बचेगा। हम सारी जानकारी मंदिर के श्रीश्री 1008 किशेारीदास महाराज से ले चुके हैं। जो लेाग रुपये देने में आनाकानी करेंगे तो उनका जल्दी इंतजाम कर दिया जाएगा। जल्दी करना शीतला पर बड़ी कथा होगी जिसमें रुपया बहुत लगेगो, तुम समझदार हो। अभी तो खेल शुरू हुआ है। जो ग्वालियर शहर में रहते हैं उनका पता ठिकाना भी मिल चुका है। अभी दस लोग टारगेट पर हैं। बाकी के रहेगे उनकी जानकारी हमारे गिरोह को होगी। काम बढ़ता जाएगा। यदि पुलिस को खबर करी तो एक भी आदमी शीतला मईया पे नहीं जा पाएगो। न थानेदार कछू करेगो और न ही एसपी कछू करेगो। भांवरे दूल्हा दुल्हन से पड़ते हैं। आंतरी को दरोगा हमारा दोस्त है, जल्दी करना दस दिनों के अंदर रुपया इकटठा करना है। लाल कपड़े में बांधकर उस जगह लाल झंडा लगाकर रात को बारह बजे रख आना। इस समय हमारा कोई भी आदमी तुमसे नहीं बोलेगा। हो सकता है हमारा आदमी हथियार लेकर रोज देखने जाएगा, डरना नहीं है। यदि पुलिस को भी खबर करोगे तो थाना चीनौर, आंतरी में भी हमारा आदमी है। बस बता देगा फिर आगे को खेला करोड़पति होइला होगा। जल्दी करना तुम्हारे ऊपर हथियार चल गया तो कई लाशें तो मिलेगी नहीं। वहीं गांव व शहर में तुम्हारी औरतों को नंगा कर दिया जाएगा।
सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया हैं
 चीनौर में हुई वारदात के बाद सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सर्चिंग कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पर चिटठी की बात है तो यह मेरे संज्ञान में नही है इसको लेकर भी पड़ताल करेंगे।  नवनीत भसीन, एसपी, ग्वालियर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...