Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर घूमते है मवेशी, ताले में कैद डीलक्स शौचालय

ग्वालियर

डबरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को न तो सुविधाएं मिल रही है और न ही सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लाखों रुपए खर्च कर डीलक्स शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन निर्माण के दो साल बाद भी उस पर ताले लटके हैं। ताला लगा होने के कारण डीलक्स शौचालय शोपीस बना हुआ है। इसके साथ बेसहारा मवेशी दिन-रात प्लेटफॉर्म पर घूमते रहते है और यात्रियों को परेशान करते रहते है।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय प्रबंधन की अनदेखी के कारण डबरा रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों ने न तो शौचालय की सुविधा है और न ही बैठने के लिए पर्याप्त बैंच और प्रतीक्षालय की सुविधा है। इसके कारण दूर-दराज के गांवों से आने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जमीन लेटकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म प्रतीक्षालय बना हुआ है, लेकिन यह प्रतीक्षालय अधिकतर बंद ही रहता है। पानी के लिए वाटर कूलर लगे है, वह अधिकांश वाटरकूलर बंद पड़े हैं। लोगों को मजबूरी में टंकी का पानी पीना पड़ रहा है या फिर पानी की बोतल खरीदना पड़ती है। हालांकि प्यूरीफाई पानी उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफॉर्म मशीन लगी है, लेकिन वह भी आए दिन खराब रहती है।

प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाते रहते हैं मवेशी

डबरा रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रबंधन की अनदेखी के कारण आवारा मवेशी प्लेटफॉर्म पर घूमते रहते हैं और रात को प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाते हैं। लेकिन इन मवेशियों को भगाने के लिए किसी के पास भी समय नहीं है। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ चौकी बनी है इसके बाद मवेशी प्लेटफॉर्म पर घूमते हैं। इनके कारण यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय रहता है। मवेशियों का ट्रेन के आगे आने का डर रहता है। बीते दिन प्लेटफॉर्म पर घूम रहे मवेशी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

एक साल बाद भी शुरू नहीं हुए कोच डिस्प्ले

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीनों प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले लगवाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेनों के कोच को ढूंढने के लिए परेशान न होना पड़े। परंतु निर्माण काम कछुआ चाल से चलने के कारण अभी तक पूरा नहीं हो चुका है। काम को चलते हुए लगभग एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।

शौचालय से आती रहती है दुर्गंध

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय बने हुए हैं, लेकिन उनकी नियमित रूप से सफाई नहीं कराने के कारण दुर्गंध आती है। मजबूरी में यात्रियों को गंदगी भरे शौचालय का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि प्लेटफॉर्म पर डीलक्स शौचालय भी बना है, लेकिन जबसे डीलक्स शौचालय का उद्घाटन हुआ है, तबसे लेकर आज तक ताला नहीं खुला है।

इनका कहना है

स्टेशन पर बने डीलक्स शौचालय को ठेके पर देने की प्रक्रिया चल रही है। उसका ठेका होते ही शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ प्लेटफॉर्म पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को रोकने के लिए नगर पालिका के साथ टाई-अप करके उनकी रोकथाम की जाएगी। इससे यात्रियों को असुविधा न हो।

-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...