ग्वालियर-
डबराशहर की चार कॉलाेनियों में वर्षा का पानी घुस गया है, इससे करीब 500 परिवार फंस गए हैं। यह हालात पिछले छह दिन से हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की तो प्रशासन की टीम पहुंची और पानी निकालने में जुट गई। पिछले छह दिन से ही नपा प्रशासन पानी निकालने के रास्ते ढूंढ़ रही है,

महिला और बच्चे ज्यादा परेशान
जलभराव के कारण शहर के चीनौर क्षेत्र की चार कॉलोनियों के लोग घरों में फंस कर रह गए हैं। तीन से चार फीट तक पानी घरों में भरा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को और बच्चों को उठानी पड़ रही है। उनका दिनभर घरों से पानी निकालने में निकल रहा है। रात में भी चिंता के कारण लोग ठीक से सो नहीं पा रहे। सालबई के तालाब का पानी आने और बारिश के पानी के कारण यह समस्या बनी हुई है।
4 कॉलोनियों में घुसावर्षा का पानी, 6 दिन से 500 परिवार मुसीबत में, समस्या सुलझाने का हल ढूंढ़ने में खुद ही उलझी नपा टीम
समस्या: शहर के चीनौर क्षेत्र की श्रीराम, दर्शन और सांई सिटी कॉलोनी के साथ एमपी नगर के घरों में तीन फीट तक भरा पानी
बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, दिनभर उलीचते हैं पानी, लोग चिंता के कारण रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे
इन कॉलोनियों में घुसा पानी
चीनौर क्षेत्र की कॉलोनियां श्रीराम कॉलोनी, दर्शन कॉलोनी, एमपी नगर और सांई सिटी कॉलोनी में पिछले छह दिन से पानी भरा हुआ है। कॉलोनियों में यह पानी बारिश के कारण भरा हुआ है। इन कॉलोनियों के करीब 500 से अधिक परिवार इस परेशानी से जूझ रहे हैं।
पानी निकालने सिंचाई विभाग की ली जा रही मदद
दरअसल बारिश के कारण अधिक पानी हो गया है। अब यह पानी कॉलोनियों तक आ रहा है। अब इस पानी के निकास का एक ही जरिया है। यदि पानी के निकास को नहर तक कर दिया जाए, तो कॉलोनियों का पानी इस नहर में हो सकता है, लेकिन कॉलोनियां नीचे और नहर ऊपर होने के कारण प्रशासन पानी को नहर तक नहीं ले जा पा रहा है। हालांकि प्रशासन की टीम ने प्रयास भी किया लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल सकी। अब लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पानी निकालने मदद ली जा रही है।
दर्शन कॉलोनी में पहुंचने के लिए इस पानी से गुजरना पड़ रहा है।
मंत्री इमरती देवी का घर भी चीनौर रोड पर
जिन कॉलोनियों में पानी का भराव है, उन्हीं कॉलोनी के पास चिनौर रोड पर मंत्री इमरती देवी सुमन का घर भी है और उनके घर के आसपास भी पानी भरा हुआ है,लेकिन इसके बाद भी प्रशासन कॉलोनियों से पानी के निकास की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, घरों में हुए कैद से
पिछले छह दिन से इन कॉलोनियों में रहने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से पानी के भराव में होकर निकल रहे हैं। महिलाएं तो पानी के भराव के कारण घरों से निकल ही नहीं पा रही हैं। महिलाएं और बच्चे घरों में दिनभर कैद से रहते हैं और घर के पुरूष किसी तरह अपने काम पर जा रहे हैं। कई जरूरी काम निपटाने लोग घुटने-घुटने तक पानी से निकल रहे हैं।
एमपी नगर में बिजली की डीपी घिरी
एमपी नगर में बिजली की डीपी यहां के घरों के साथ पानी से घिर चुकी हे।
यह है लोगों की हालत
महिलाएं कुछ ऐसे निकल पा रहीं हैं।
पार्षद और लोगों ने की शिकायत तब जाकर पहुंची टीम
पिछले छह दिनों से इन कॉलोनियों में पानी का भराव है, लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया, जिसके चलते कॉलोनी के लोग पार्षद पति कोमल साहू के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां ज्ञापन दिया। साथ ही कलेक्टर को शिकायत की। शिकायत होते ही एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ रामबाबू गुप्ता, लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ राजेंद्र शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी के निकास के लिए निरीक्षण किया साथ ही जेसीबी से खुदाई कर पानी को नहर तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के निकास की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे कॉलोनियों में पानी भरा हुआ, और लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
ढह सकते हैं मकान
पिछले छह दिन से पानी भरा हुआ है, इसलिए इस क्षेत्र के मकानों की नींव कमजोर होने के कारण मकानों के ढहने के अंदेशा बना हुआ है। दो साल पहले भी पानी के भराव के कारण नींव कमजोर होने के कारण मकान की छत गिर गई थी और दो मौत ही भी गई थी, प्रतिवर्ष यह समस्या आ रही है,लेकिन उसके बाद भी समस्या हल नहीं निकाल सका है।
दर्शन कॉलोनी के पास खेतों में
दर्शन कॉलोनी के पास खेतों से पानी निकालने खुदाई करती नपा की जेसीबी।
लोग बोले – पानी नहीं निकाल पा रहा है प्रशासन
 कॉलोनियों में छह दिन से पानी भरा हुआ, घरों के अंदर तक पानी पहुंच रहा है। लेकिन प्रशासन अभी तक कॉलोनी से पानी के निकास की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। पानी भरा होने के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं।  कोमल साहू, पार्षद पति वार्ड क्रमांक 6
बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, दिनभर उलीचते हैं पानी, लोग चिंता के कारण रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे
टीम काम कर रही है, जल्द निकाल देंगे भरा पानी
 हम कॉलोनियों मेंहम कॉलोनियों में भरे पानी को जेसीबी की सहायता से नालियां बनाकर नहर और नाले तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। एक दो दिन में पानी का निकास कर दिया जाएगा। नपा के इंजीनियर ने भी मौका देखा है। टीम काम में लगी हुई है।  रामबाबू गुप्ता, सीएमओ,नपा,डबरा
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal