बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन असामाजिक तत्वों और फरार अपराधियों/वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- अरूण पाण्डेय द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर की सतत निगरानी मे पिछले एक सप्ताह में सात स्थायी वारंटियों सहित कुल 29 फरार वारंटी गिरफ्तार किये गये और कोतवाली थाना बैढन प्रभारी अरूण पाण्डेय को अभियान के दौरान आज पुन: मुखबिर द्वारा सूचना मिली की

खुटार का फरार स्थायी वारंटी विष्णु नारायण पिता- शिवप्रसाद अपने घर खुटार आया है तथा जो पुन: गुजरात फरार हो रहा है जिस पर तत्काल सादी वर्दी में प्र.आर.अरविंद द्विवेदी के साथ एक टीम रवाना कर स्थायी वारंटी को खुटार बाजार से गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त स्थायी वारंटी दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार था जिस पर लूट, अवैध वसूली सहित घर में घुसकर मारपीट के दस वर्ष पुराने प्रकरण दर्ज हैं और उक्त स्थायी वारंटी लगातार पेशी से अनुपस्थित रह रहा था और पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था जिस कारण माननीय न्यायालय द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
वही कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग स्थानों तथा अलग-अलग प्रकरणों एवं विभिन्न धाराओं चोरी, मारपीट, लूट में फरार कुल 29 वारंटियों को गिरफ्तार किया जिसमें 07 स्थायी वारंटी और 22 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं, जो पिछले 02 से लेकर 10 वर्षों पुराने प्रकरणों में न्यायालय उपस्थित नहीं हो रहे थे, अब इनकी गिरफ्तारी से पुन: प्रकरण प्रारंभ होंगे, आरोपियों को सजा मिलेगी और प्रार्थियों के साथ न्याय हो सकेगा।
उक्त कार्यवाही में प्र.आर. डीएन सिंह, अरविन्द द्विवेदी, पिन्टू राय, आर. दीपक शिवहरे, धमेन्द्र रामनाथ, मो. कौसर एवं म.आर. शकुंतला यादव की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal