ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/09/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 19/09/2019 को शाम लगभग 04:00 बजे एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिलाध्यक्ष – वीरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी- लोकेंद्र पराशर ने जिले के पत्रकार बंधुओं से चाय पर चर्चा करते हुये एक दूसरे से परिचय के बाद जिले में व्याप्त

समस्याओं को लेकर पत्रकार बंधुओं ने अवगत कराया वही जिला बनने के बाद भी कई वर्षों से कम्पनियां होने पर भी बेरोजगारी – स्वास्थ्य – शिक्षा – सड़क जैसे अन्य समस्याओं पर सुधार हेतु जोर दिया गया वही श्री पराशर ने कहा कि ग्वालियर के रहने वाले हैं और पत्रकारिता जगत में लगभग 29 वर्षों तक लगातार दैनिक अखबार में काम किया हूं और आप लोग की समस्याओं भी से अवगत हैं ।
वही हाल ही में प्रदेश के कई जिले में बाढ़ से पीड़ित किसानों के फसल नुकसान की मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी विधानसभा क्षेत्रो व तहसील स्तर कार्यालय स्थल पर कल दिनांक 20/09/2019 को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा धरना – प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा ।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी- लोकेंद्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष- वीरेंद्र गोयल, जिला मीडिया प्रभारी- भारतेंदु पाण्डेय, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष- नरेश शाह, देवेश पाण्डेय, अरुण द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal