Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विधायक प्रवीण पाठक की पहल-जे ए एच कैंपस में खुलेगा “विधायक मेडिसिन बैंक”, गरीबों को मुफ्त में मिलेंगी दवाएं

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री प्रवीण पाठक जी ने आज शहर की सामाजिक संस्थाओं के साथ कमलाराजा अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर कमलाराजा अस्पताल को सुव्यवस्थित एवं सर्व सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए चर्चा की।
अस्पताल की भौतिक व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में विधायक श्री पाठक ने कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े एवं इस महीने को *सकारात्मक माह* के रूप में मनाएं एवं सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मिलकर अस्पताल को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कैसे कराएं एवं यहां आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देकर कैसे संतुष्ट किया जाए इस ओर ध्यान दें।

विधायक श्री पाठक की अस्पताल कैंपस में मरीजों के लिए मुफ्त में ई रिक्शा चलाने की भी घोषणा
बैठक के दौरान विधायक श्री पाठक ने कहा कि अस्पताल परिसर में *विधायक मेडिसिन बैंक* खोला जाएगा इससे यहां आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त में दवाएं वितरित की जाएंगी इसके साथ साथ विधायक श्री पाठक ने कहा कि कैंपस में जांच के लिए अथवा अन्य कार्य के लिए एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में मरीजों एवं उनके सहयोगियों को आने जाने में असुविधा होती है उसको देखते हुए मुफ्त में विधायक जी द्वारा ई-रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि यहां आने वाले गरीब मरीज एवं सहयोगी इस *विधायक ई रिक्शा सुविधा* का मुफ्त में लाभ उठा पाएंगे।
विधायक श्री पाठक कहा कि हमारी जीत उस दिन है जब संभ्रांत लोग भी कमलाराजा अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए आने लगे।
इस बैठक में उपस्थित शहर की संस्थाओं लायंस क्लब एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों से विधायक जी ने निवेदन किया कि संस्थाएं कमलाराजा अस्पताल की एक एक फ्लोर की जिम्मेदारी ले लें और उनको बेहतर व्यवस्थित करें । इस बैठक में अस्पताल अधीक्षक डाक्टर अशोक मिश्रा,डॉ अजय गौड़ सहित लायंस क्लब से श्री संदीप जैन, श्री संदीप अग्रवाल, श्री दीपक पमनानी, श्री तालिब खान एवं रोटरी क्लब से श्री बृजेश गोयल, डॉ अंशुमन दीवान, श्री मनीष गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...