Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

झूठा केस वापस लेने को लेकर कलेक्टर छोटेसिंह को ज्ञापन दिया,भिंड टीआई ने किया दर्ज झूठाकेस

ग्वालियर-
 
भिंड केसरिया हिंदुस्थान निर्माण संघ ने भाजयुमो नेता रक्षपालसिंह राजावत पर दायर केस वापस लेने को लेकर कलेक्टर छोटेसिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री गिर्राजसिंह तोमर ने बताया कि समाजिक एवं भाजयुमो जिला मंत्री रक्षपालसिंह राजावत अपने परिवार सहित 12 सितंबर को क्वारी नदी पर गणेश विसर्जन करने के लिए गए थे, तभी नदी के पास फूफ थाना के एसआई रोहित गुप्ता वहां पर उपस्थित थे। रक्षपाल अपनी गाड़ी में अपने परिवार, पत्नी, बच्चों एवं भाईयों सहित नदी पर गणेशजी को लेकर गए थे। इसी दौरान एसआई रोहित गुप्ता के द्वारा अभद्र भाषा और गाली-गालौच करने लगे। जब इसका विरोध रक्षपालसिंह ने किया, तो एसआई रोहित गुप्ता ने मारपीट कर चालू कर दी। रक्षपाल ने अपने बचाव के लिए हाथ चलाए, तो पुलिस के द्वारा सर्विस रिवॉल्वर से फायर किए गए।
पुलिस tiने उन पर ही कई धाराएं लगाकर दर्ज कर दिए। संगठन ने रक्षपालसिंह पर लगी धारा 307, 11-13, दस्यु अधिनियम की धारा को हटाए जाने की मांग करते हुए एसआई रोहित गुप्ता पर केस दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर उमेशसिंह भदौरिया, भानु भदौरिया, राहुल मिश्रा, गौरवसिंह, मिथिलेश तोमर, अंकेश तोमर और सतेन्द्रसिंह केे अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...