ग्वालियर
रेसकोर्सरोड स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में चार साल पहले हुए लगभग 5.27 करोड़ रुपए के दो निर्माण कार्य डिपार्टमेंटल विजिलेंस की जांच के दायरे में आ गए हैं।

3.87 करोड़ रुपए के एथलेटिक्स ट्रैक और लगभग 1.40 रोड़ रुपए के बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण मानकों के अनुरूप न होने के कारण खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इनके घटिया निर्माण की शिकायतों के बाद मंत्रालय ने तीन सदस्यीय दल को गत 11 सितंबर को ग्वालियर भेजा, इस दल ने यहां आकर इन दोनों निर्माण व फाइनेंस संबंधी दस्तावेजों को खंगाला है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal