ग्वालियर-
मुरैना-धौलपुर के बीच रेलवे ब्रिज के निर्माण में लगा कंटेनर बह गया। कंटेनर पर छह लोग बैठे थे। इन्हें बचाने के लिए पीछे मोटरबोट चल रही थी। कंटेनर पर चढ़े मजदूरों के पास रस्सियां थीं, जो मोटरबोट से बंधी थीं। कंटेनर बहते हुए वीलपुर कुथियाना से 15 किमी दूर उसैद घाट तक पहुंच गया। यहां कुछ ग्रामीणों के प्रयासों से कंटेनर पर चढे़ मजदूरों को राजाखेड़ा (राजस्थान) के बरसेला घाट पर सकुशल उतार लिया गया। लेकिन कंटेनर बह गया।

कोटा बैराज डैम ओरफ्लो
मालवा में तेज बारिश की वजह से कोटा बैराज डैम ओवरफ्लो हो गया। बैराज से चंबल नदी में 4 लाख 87 हजार 421 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते राजघाट पर चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 138 मीटर से ऊपर निकल गया। जलस्तर बढ़ने से सबलगढ़ क्षेत्र में स्थित पांच गांवों में पानी भरने लगा। सबलगढ़ से अंबाह-पोरसा तक 60 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रशासन ने सरायछौला गांव के नदुआपुरा गांव से 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।
फसल हुई बर्बाद: पवई विधानसभा क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से तहसील सिमरिया में हुई उड़द, मूंग की फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज बुबाई की थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal