ग्वालियर-
डबरामें ग्वालियर झांसी हाईवे 75पर निर्माण कार्य के दौरान सात स्थानों पर जाम की समस्या आ रही है। इनमें जौरासी घाटी पर चट्टान के पास, टेकनपुर गुरुद्वारे के पास, समूदनपुल के पास, सिमरिया टेकरी, पिछोर तिराहा, सहराई रोड एवं डबरा शहर के विभिन्न स्थान शामिल हैं। समस्या का समाधान करने के लिए एसडीएम राघवेंद्र पांडेय ने संबंधितों को निर्देश दिए थे। इसके तहत नगर पालिका के कर्मचारियों सहित टीआई यशवंत गोयल मौके पर पहुंचे और सहराई की पुलिया पर नाले के ऊपर पर हैवी सीमेंटेड पाइप डालकर बाइपास को सुचारू रूप से संचालित कर दिया है। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में पूर्ण सुधार होने की आशा जाग गई है। बताया गया है कि आगामी एक दो दिन में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। अब यह ट्रैफिक व्यवस्था आगामी 12 घंटे में दुरुस्त हो जाएगी। जाम की स्थिति को लेकर टीआई श्री गोयल ने बताया कि सहराई की पुलिया पर अस्थायी रूप से निर्माणकार्य कराने से जाम की समस्या कुछ दूर हो गई है। जल्द ही जाम की समस्या दूर हो जाएगी। जाम नहीं लगे इसे लेकर पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal