Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन-बाल मजदूर दिखें तो 1098 पर सूचना दें:राठौर

 
 
ग्वालियर- भिंडमेंचाइल्ड लाइन टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 24 में रामाश्रम हाईस्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीम के संचालक शिवभान सिंह राठौर उपस्थित रहे।
 
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान संचालक राठौर ने कहा कि बाल मजदूरी करना व कराना और भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आते हैं। अगर आपको ऐसे लोग दिखें तो इस नंबर पर कॉल करके सूचना दें। चाइल्ड हेल्प लाइन में 1098 पर कॉल करके सूचना देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चाइल्ड लाइन 1098 आपातकालीन सेवा है, जो ऐसे बच्चे जिन्हें देखभाल एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। घर से भटके हुए एवं भागे हुए बच्चे,गंभीर रूप से बीमार बच्चे इनका उपचार उनके परिजन समय पर नहीं करा सकते है या आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण उपचार नहीं करवा पाते है। उनकी सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन द्वारा तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। 1098 पर कोई भी बच्चा या उसके परिजन काॅल करके सूचना दे सकते हैं। टीम के सदस्य व्यास ने बच्चों को अंगुलियों के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर को याद कराया। साथ ही बताया कि चाइल्ड लाइन टीम देशभर में कार्य करती है।
 
जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है अभियान:विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल वालंटियर राघव सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि शहर के बच्चे 1098 नंबर के बारे में जान सकें। ऐसी भारत सरकार की मंशा है। इसलिए नुक्कड़ बालसभा कर हर स्कूल और गांव में अवेयरनेस प्रोग्राम कर चाइल्ड लाइन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर जाहर सिंह, दुष्यंत सिंह, रामसिंह, दिनेश सिंह, अरूण तिवारी, अवनीश सिंह, राजकिशोर, सतीष सिंह रेनू राजावत, उपेंद्र व्यास, अनमोल चतुर्वेदी, आकाश शर्मा मौजूद रहे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...