Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महज 48 घंटे में नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी चढ़ा माड़ा पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ//मध्यप्रदेश//सिंगरौली//माड़ा //राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- माड़ा थाना अन्तर्गत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के निर्देशन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कृपाशंकर द्विवेदी के मार्गदर्शन में माड़ा टी आई डी. एन. राज. के सतत निगरानी में महज 48 घंटे में बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है आपको बताते चले कि माड़ा थाना अन्तर्गत 09/09/19 को पीड़िता अंजली (परिवर्तित नाम) के द्वारा माड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया गया कि राहुल बंसल निवासी विन्ध्यनगर जो कि उसके (पीड़िता) चचेरे मौसी का लड़का है और वो पीड़िता के घर आता जाता रहा और वह लड़की को बहला फुसलाकर कहा कि मैं तुम्हे चाहता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं चार माह हो गए लड़का पीड़िता को अपने घर में ले जाकर रखा था और उसके साथ बलात्कार करता रहा आगे पीड़िता ने बताया कि आरोपी राहुल बंसल पहले से शादी शुदा था और वो पीड़िता से झूठ बोला था कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है

लेकिन बीते पांच दिन पूर्व आरोपी राहुल बंसल की पहली पत्नि घर वापस आ गई तब राहुल ने पीड़िता से मार पीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया पीड़िता की बयान सुनने की बाद माड़ा पुलिस ने अपराध क्र. 372/19 धारा 363,366ए,376(3),376(2)(एन),344,496भा. द. वि एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर महज 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक गुलाब प्रसाद, आरक्षक उमेश विश्वकर्मा ,भरतलाल मीणा ,अजय यादव, अशोक यादव, बलिराम सिंह, अंकित पटेल, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश चालक, राकेश कुमार, महिला आरक्षक मांगी सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...