ग्वालियर
ग्वालियरअल्प प्रवास पर आए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहर विकास से जुड़े 5 मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने जिला, पुलिस व अन्य विभागों के अफसरों से चर्चा की।

इससे पहले प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्वर्ण रेखा के ऊपर फ्लाई ओवर बनाने से शहर की ट्रैफिक समस्या का स्थाई समाधान किया जा सकता है। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने उन्हें डीआरडीओ, स्वर्ण रेखा, बिजली सप्लाई, गारमेंट पार्क और एयरपोर्ट विस्तार को लेकर प्रस्ताव बताए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रस्ताव की रूपरेखा सुनने के बाद श्री चौधरी से कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट्स की डिटेल रिपोर्ट बनाकर भेज दें। शासन स्तर पर जो निर्णय संभव होगा, उसे जल्द लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं है। लेकिन, हर काम की प्लानिंग और उस पर अमल अच्छे से किया जाए। इस संबंध में कलेक्टर अनुराग चौधरी का कहना है कि शहर विकास के कुछ बिंदुओं पर मुख्यमंत्री ने डिटेल रिपोर्ट भेजने को कहा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal