ग्वालियर
कलेक्टर अनुराग चौधरी ग्वालियर के निर्देशन में एसडीएम, तहसीलदार, खनिज विभाग आदि द्वारा रेत, गिट्टी , मुरम के अवैध उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर बड़ी कार्यबाही की जा रही है जिसके तहत डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडेय के निर्देशन मेंडबरा तहसीलदार नवनीत शर्मा, नायब तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव,
खनिज निरीक्षक दीपक सक्सेना के द्वारा अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर 2 एलएनटी,12 रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत,3 रेत के डम्फर जप्त किए वहीं बिना रॉयल्टी के 4 डम्फर गिट्टी पाए जाने पर जप्त किया और बिलौआ थाना में रखवाये।800 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण लिधौरा में जब्त कर,थाना पिछोर को सुपर्द किया गया।सम्पूर्ण कार्यबाही में एसडीएम डबरा राघवेंद्र पाण्डेय,तहसीलदार नवनीत शर्मा,नायब तहसीलदार श्याम श्रीवास्तव,खनिज निरीक्षक दीपक सक्सेना,पटवारी व पुलिस लाइन ग्वालियर का बल आदि मौजूद रहा।यहां बताना मुनासिब होगा की ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देशन में माफियाओ पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal