ग्वालियर -मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि बहनो का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं। वह न केवल हमारे समाज बल्कि हमारी आने वाली पीढियों की भी रक्षक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री आज भिण्ड में आयोजित हुए रक्षाबंधन उत्सव एवं महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर mp cm कमलनाथका स्वागत,केबिनेट मंत्री लाखन सिंह यादव ,केबिनेट मंत्री इमरती देवी सुमन,gwl sansad विवेक शेजवलकरआदि ने की अगवानी,


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नयागांव में एक करोड 31 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भिण्ड में 7 करोड 53 लाख रूपए की लागत से बनने वाले डिवाईडर, पुलियों एवं इलेक्ट्रिक पोल, सोनमृगा नदी पर 7 करोड 48 लाख 87 हजार रूपए की लागत से बनने वाले आलमपुर-भगवापुरा मार्ग तथा फूप में 4 करोड 47 लाख 53 हजार रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिलाऐं रखीं। इसके साथ ही उन्होंने मालनपुर में एक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 31 लाख 33 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित किया। मुख्मयंत्री ने दोनों पैरों से निःशक्त पूजा ओझा को सम्मानित किया तथा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को एक लाख 18 हजार रूपए के प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण आहार के तहत आयोजित महिला बाल विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
सामान्य प्रशासन, सहकारिता एवं ससंदीय कार्य मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा नहीं करते, बल्कि काम कराते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बचन पत्र में जिन बातों का उल्लेख किया था, उन पर तेजी से अमल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों में जरूरत की हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तेजी से चहुंमुखी विकास की ओर दौड रहा है। पूर्व सांसद डॉ रामलखन सिंह, क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह, विधायक राजेश शुक्ला, विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में गोहद विधायक रणवीर सिंह एवं मेहगांव विधायक ओ.पी.एस. भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल सहित बडी संख्या में महिलाऐं, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal