ग्वालियर-
शिवपुरी बहन ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया तो उसका चचेरा भाई खफा हो गया। शादी के 11 साल बाद चचेरे भाई ने इसका बदला लेने के लिए बाइक पर जा रहे बहन, जीजा अाैर भांजे काे डंपर से जानबूझकर कुचल दिया। इसमें उसकी बहन और जीजा की मौत हो गई। 6 साल का भांजा गंभीर रूप से घायल है।
घटना खनियाधाना के जेरा घाटी की है। इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक देवखा टपरियन निवासी विजय (35) पुत्र खेतसिंह लोधी अपनी पत्नी रामरति (32) और बेटे राज लोधी (6) के साथ गुरुवार को खनियाधाना गया था। बीमार पत्नी का इलाज कराकर तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी शाम करीब 4 बजे सामने से आ रहे डंपर (एमपी33 एच1171) ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसमें रामरति का सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय लोधी ने पिछोर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बेटे राज लोधी काे झांसी रेफर किया है। डंपर चालक रामरति का चचेरा भाई केरन लोधी था। जो शादी के बाद से ही रामरति के प्रति नफरत से भरा था। वह हमेशा कहता था कि बहन ने मेरी नाक कटवा दी। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal