BK-NEWS सिंगरौली/आज दिनांक 7/09/2019 को एटक कार्यालय माजन मोड़ पर उर्जान्चल ऑटो यूनियन एटक का अध्यक्ष छत्रपति सिंह धन्नु को बनाया गया।और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया उन्हें अध्यक्ष बनाये जाने की खुशी में ऑटो चालकों ने उन्हें पुष्प माला पहना मिठाईया बाटी तथा पटाखे

भी बजाए गए ।फिर आटो चालको के निवेदन पर अपने पूरे टीम के साथ आटो स्टैंड बैढन गए वहाँ भी मिठाईया बाटते हुए पटाके छोड़े गुए ।। धन्नु सिंह को अध्यक्ष बनाये जाने पर ऑटो चालकों में काफी खुशी दिखी।। तथा आटो चालको ने उनका नेतृत्व स्वीकारने की बात कही आटो चालको ने कहा आब जिले में आटो नियम एवं कैदे से चलेंगे।
छत्र पति सिंह धन्नु सिंह ने कहा आटो चालको में अभी भी काफी अशिक्षा की कमी है सबसे पहले ऑटो चालकों को गाड़ी पेपर कम्प्लीट करने पर काम किया जाएगा उनके बाद उन्हें यातायात नियमो की जानकारी दी जाएगी।।अभी आटो चालको की स्थिति काफी खराब है उनके लिए काफी काम करने की जरूरत है।।
वही राजकुमार सिंह ने कहा की ऑटो चालक भी इंसान है उन्हें भी एक बेहतर जिंदगी मिलना चाहिए ये संगठन उनके व उनके परिवार के लोगो के लिए बेहतर भविष्य के लिए धन्नु सिंह के नेतृत्व में संगठन काम करेगा ऐसा हमे उम्मीद है।।।
उक्त नियुक्ति कार्यक्रम में राजकुमार सिंह,अरुण सिंह,राजकुमार शर्मा,सुशील अग्रहरि,दिनेश जयसवाल,मुजीब खान,राकेश शर्मा,भगवान नामदेव व भारी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal